'मैं साउथ अफ्रीका को बधाई देने वाला था' बोमन ईरानी का पोस्ट हुआ वायरल, क्या भारत की जीत से नहीं हैं खुश?
T20 Cricket World Cup 2024: भारत ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्डकप जीतकर इतिहास रच दिया है। 7 रन से दक्षिण अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। सोशल मीडिया पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स भारतीय टीम को जीत की बधाई दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्हें लगा था कि इस बार भी टीम इंडिया वर्ल्ड कप नहीं जीत पाएगी।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुआ फाइनल मुकाबला देख कई लोगों को ऐसा लगने लगा था कि इस बार भी इंडिया मैच नहीं जीत पाएगी। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी भी शामिल हैं। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि वह पहले दक्षिण अफ्रीका को बधाई देने वाले थे।

बोमन ईरानी का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्टर ने ट्वीट कर बताया कि वह भारत नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका को जीत की बधाई देने वाले थे। एक्टर ने लिखा, "मैं तो दक्षिण अफ्रीका के लिए बधाई नोट लिखने जा रहा था, लेकिन ये खेल हो गया। भारत की अद्भुत जीत!!! इसे कहते हैं फाइनल। बहुत अच्छा खेला लड़कों (भारतीय टीम). हैशटैग वर्ल्ड कप फाइनल।"
बोमन ईरानी के इस पोस्ट पर लगातार फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि उन्हें भी ऐसा लगने लगा था कि इस बार भी इंडिया मायूस होकर वापस लौटेगी। हालांकि पासा पलट गया और 17 साल बाद भारत ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं कुछ फैंस एक्टर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद बॉलीवुड सेलेब्स जीत का जश्न मना रहे हैं। वहीं जीत के बाद विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को वीडियो कॉल किया। इस दौरान वह काफी इमोशनल हो गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके अलावा सलमान खान, अजय देवगन, विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना, अर्जुन रामपाल और काजोल जैसे बड़े सितारों ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications