'शर्मनाक है जो कुछ भी हुआ...', हॉकी खिलाड़ी वंदना के साथ जातिगत भेदभाव पर बोलीं स्वरा भास्कर
मुंबई, 07 अगस्त: टोक्यो ओलंपिक गेम्स 2021 के सेमीफाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम को अर्जेंटीना से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन सभी खिलाड़ी शानदार तरीके से खेले और पहली बार टीम को ओलंपिक के सेमीफाइनल तक पहुंचाया। वंदना कटारिया का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। हालांकि, हार के बाद हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया के परिजनों के साथ पड़ोसियों द्वारा जातिसूचक गालियां दिए जाने का मामला सामने आया है। वहीं, अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर वंदन के सपोर्ट में आ गई है। स्वरा भास्कर ने वंदन कटारिया के परिवार संग हुए जातिगत भेदभाव को लेकर एक ट्वीट किया है।

दरअसल, वंदना कटारिया के परिजनों के साथ पड़ोसियों द्वारा जातिसूचक गालियां दिए जाने का मामला मीडिया में आया तो सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे तरह-तरह की प्रतिक्रियां आने लगी। तो वहीं, 'मिशन आंबेडकर' वैरिफाइड ट्विटर हैंडस ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने इस संबंध में ओलंपिक कमेटी को एक लेटर लिखा है। इस लेटर को ही स्वरा भास्कर ने री-ट्वीट किया और लिखा, 'हमें अपने साथी-नागरिकों और खिलाड़ियों की देखभाल करने के लिए ओलंपिक कमेटी की जरूरत नहीं होनी चाहिए। शर्मनाक है जो कुछ भी हुआ। #वंदनाकटारिया। हम एक बीमार समाज है।'
वहीं, अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के ट्वीट पर विवाद छिड़ गया है। कई यूजर्स ने उनपर जातिवादियों के समर्थन में आने का आरोप लगाया। ट्विटर पर निशाना बनने के बाद स्वरा भास्कर ने अपना पक्ष रखते हुए लिखा कि मुझे लगता है कि 'आप लोग मेरे ट्वीट को पूरी तरह से गलत समझ रहे हैं। मैं बस इतना कह रही हूं कि इसे इस तरह नहीं आना चाहिए था। आपको किसी अंतरराष्ट्रीय संगठन को पहले नहीं लिखना चाहिए। हमारी अपनी सरकार को यह सोचना चाहिए और वंदना को सपोर्ट करना चाहिए। बस।'
सूजर कुमार बुद्ध को स्वार ने दिया जवाब
सूरज कुमार बुद्ध ने रिप्लाई करते हुए कहा, 'ओलंपिक स्टार वंदना कटारिया के साथ जातिगत भेदभाव पर ओलंपिक समिति को लिखे मेरे पत्र के बाद स्वरा भास्कर अपनी जाति के दीमक और परिजनों के समर्थन में आ गई हैं। कहती हैं कि 'यह हमारा आंतरिक मामला है।' कितने चालाक हैं ये सवर्ण उदारवादी! #CrushTheCaste' तो वहीं, इसके जवाब में स्वरा भास्कर फिर से ट्वीट किया और लिखा, 'शांति रखो दोस्त! मेरा ट्वीट फिर से पढ़ें। मैंने कहीं भी 'आंतरिक मामला' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है। कृपया मेरे ट्वीट को अपने हिसाब से, मुझ पर आरोप लगाने की कोशिश के लिए तोड़-मरोड़ न करें।'












Click it and Unblock the Notifications