'गायों को जबरन गर्भवती कराकर उन्हें...' बकरीद पर स्वरा भास्कर ने किस पर कसा तंज? सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Swara Bhasker On Vegetarian: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखती है। जिसकी वजह से वह कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने बकरीद के मौके पर वेजिटेरियन फूड व्लॉगर्स पर तंज कसा है।

देशभर में आज हर्षोल्लास के साथ सभी मुस्लिम परिवार बकरीद मना रहे हैं। वहीं तमाम बॉलीवुड सेलेब्स भी इस खास मौके पर अपने फैंस को बधाई दे रहे हैं। लेकिन ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Swara Bhasker

दरअसल, नलिनी उनागर नाम की फूड व्लॉगर ने पोस्ट शेयर किया था जिसमें खाने की थाली सजी हुई नजर आई थी। व्लॉगर ने इस पोस्ट के कैप्शन पर लिखा, 'मुझे वेजिटेरियन होने पर गर्व है। मेरी प्लेट आंसूओं, क्रूरता और पाप से फ्री है।' जिसके बाद स्वरा भास्कर इस पोस्ट को शेयर कर वेजिटेरियन लोगों पर निशाना साधा।

स्वरा भास्कर ने पोस्ट को रिशेयर कर लिखा, 'सच कहूं तो...मुझे वेजिटेरियन लोगों की एक बात समझ नहीं आती। आप लोगों की सारी डाइट गाय के बछड़ों को उनकी मां के दूध से वंचित करके, गायों को जबरन गर्भवती कराकर, फिर उन्हें उनके बच्चों से अलग करने और उनका दूध चुराने से बनती है। इसके अलावा आप जड़ वाली सब्जियां खाते हैं, जिससे पूरा पौधा ही खत्म हो जाता है। बेहतर होगा कि आप रिलैक्स करें क्योंकि आज बकरीद है।'

अब स्वरा भास्कर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'यानी की आप बकरीद में कई सारे जानवरों को मारकर इस तरह जस्टिफाई कर रही हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'आप एक एक्ट्रेस हैं तो बेहतर होगा कि गलत को गलत कहना सीखिए।' अन्य यूजर ने लिखा, 'आपके नजरिए से जानवरों को मारकर खाना सही है और इस बात से कोई ऐतराज नहीं है।' इस तरह से लोग कमेंट कर स्वरा भास्कर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+