फरवरी में शादी और जून में बेबी बंप, शादी के तीन महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं स्वरा भास्कर?

Swara Bhasker Trolled: हाल ही में स्वरा भास्कर ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों से फैंस को चौंका दिया। एक्ट्रेस के कमेंट सेक्शन में एक ओर बधाइयों का तांता लगा हुआ है, तो दूसरी ओर लोग एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।

swara Bhaskar

साल 2023 के फरवरी महीने में अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कोर्ट मैरिज कर अपने फैंस को चौंका दिया था। इस गुपचुप शादी ने वाकई फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के लोगों को भी हैरान करके रख दिया। अब शादी के तीन महीने बाद ही एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरों ने सरप्राइज करके रख दिया है।

स्वरा भास्कर अपने फैंस को सरप्राइज करती रहती हैं। अपनी जिंदगी के बड़े इवेंट्स को एक्ट्रेस काफी सीक्रेट रखती हैं। एक्ट्रेस की गुपचुप शादी इस बात का सबसे बड़ा सबूत है। फैंस एक्ट्रेस की शादी की खबरों से शॉक थे कि एक्ट्रेस ने अब एक और तस्वीर शेयर कर सरप्राइज दे डाला।

स्वरा भास्कर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पति के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने फोटोज शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी। पति संग फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा कि कभी-कभी आपकी सारी दुआएं एक साथ पूरी हो जाती हैं। नई दुनिया में कदम रखने पर ब्लेस्ड। शुक्रगुजार और एक्साइटेड भी हूं।

पोस्ट वायरल होने के बाद कई लोग स्वरा को बधाईयां दे रहे हैं तो कईयों ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा कि इसलिए जल्दी शादी कर ली क्योंकि प्रेग्नेंट थी। वहीं एक ने कहा कि आजकल बॉलीवुड में शादी से पहले प्रेग्नेंट होने का एक चलन सा चल पड़ा है। सभी लोग इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं।

बताते चलें कि पिछले कई दिनों से स्वरा की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें चल रही थीं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा था जिसमें दावा किया जा रहा था कि स्वरा प्रेग्नेंट हैं। जब ये खबरें न्यूज में चलीं तो कहा दिया कि ये सब फर्जी खबरे हैं। इसके बाद लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल करना ही बंद कर दिया। लेकिन अब अभिनेत्री ने खुद बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर कर फैंस को चौंका दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+