Swara Bhasker Pregnancy: जल्द मां बनने वाली हैं स्वरा भास्कर, बेबी बंप के साथ वायरल हुई तस्वीर

Swara Bhasker: हाल ही में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर कीं। स्वरा ने बताया कि वे जल्द ही मां बनने जा रही हैं।

swara Bhaskar

Sawara Bhasker: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर जल्द ही मां बनने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिये अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। स्वरा ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर कीं।

स्वरा भास्कर ने दी खुशखबरी
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा स्वरा भास्कर ने साल 2023 में अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड से शादी की थी। शादी के तीन महीने बाद ही स्वरा अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

बेबी बंप के साथ वायरल हुई तस्वीरें
स्वरा भास्कर ने पति संग फोटो डालकर फैंस को ये खुशखबरी दी। फोटोज में एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। स्वरा की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद फैंस एक्ट्रेस को ढेरों शुभकामनाएं और बधाईयां दे रहे हैं।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि कभी कभी आपकी प्रार्थनाओं का जवाब एक साथ मिलता है। जैसे ही हम एक नई दुनिया में कदम रखते हैं। आभारी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने हार्ट इमोजी बनाया।

इस साल हुई थी स्वरा की शादी
बताते चलें कि इस साल की शुरुआत में ही फरवरी के महीने में अभिनेत्री ने कोर्ट मैरिज की थी। स्वरा ने अपनी शादी की वीडियो शेयर कर कहा कि कभी कभी आप दूर-दूर तक ऐसी चीज की तलाश करते हैं, जो ठीक आपके बदल में थी। हम प्यार की तलाश में थे लेकिन पहले हमें दोस्ती मिली। और फिर हमने एक दूसरे को पाया।

कौन हैं स्वरा भास्कर के पति?
स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद की बात करें, तो फहाद छात्र नेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस स्टेूडेंट यूनियन के महासचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साल 2022 के जुलाई महीने में अबू आसिम आजमी और रईस शेख की मौजूदगी में फहाद ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली थी। फिलहाल वे महाराष्ट्र और मुंबई इकाई में युवजन सभा के अध्यक्ष के पद पर तैनात हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+