स्वरा का खुलासा, कोई हीरोइन नहीं बनना चाहती थी सलमान खान की बहन तो फिर मैं...

मुंबई, 08 मार्च: स्वरा भास्कर हिन्दी सिनेमा की उन हीरोइनों में गिनी जाती हैं, जिन्होंने अलग तरह के दमदार रोल करके अपनी पहचान बनाई है। वहीं निजी जिंदगी में भी वो खुलकर अपनी बात कहने के लिए जानी जाती हैं। स्वरा को जिन मजबूत रोल के लिए फिल्मों में पहचान मिली है, उनमें से ज्यादातर वो हैं जो किसी दूसरी हीरोइन ने रिजेक्ट कर दिए थे। स्वरा ने खुद ये बताया है।

छोड़े हुए रोल बहुत किए हैं मैंने

छोड़े हुए रोल बहुत किए हैं मैंने

स्वरा ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने बहुत सारे ऐसे किरदार निभाए हैं, जो दूसरी हीरोइनों ने नहीं किए थे। स्वरा ने कहा, मुझे ये कहने में कोई झिझक नहीं है कि मैंने बाकी लोगों से रिजेक्ट रोल किए हैं। मिड डे से बात करते हुए स्वरा ने कहा कि मेरी फिल्मोग्राफी ही दूसरी हीरोइनों के रिजेक्ट किए रोल्स से बनी है।

कोई सलमान की बहन नहीं बनना चाहती थी

कोई सलमान की बहन नहीं बनना चाहती थी

स्वरा ने बताया कि सूरज बड़जात्या की 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान खान की बहन के लिए वो पहली पसंद नहीं थी। कोई हीरोइन सलमान की बहन की भूमिका नहीं निभाना चाहती थी। ऐसे में निर्माता उनके पास पहुंचे और उन्होंने हां कह दी।

वीरे दी वेडिंग और रांझणा

वीरे दी वेडिंग और रांझणा

स्वरा भास्कर ने कहा कि 'वीरे दी वेडिंग' के लिए भी रिया कपूर सोच रही थीं कि किसे कास्ट किया जाए तो ये मुझे मिल गया। अभिनेत्री ने कहा कि रांझणा' में जिस हीरोइन को ये रोल करना था, उसने आखिरी वक्त में मना कर दिया। जिसके बाद मैं फिल्म में आई।

'निल बटे सन्नाटा' पर कही ये बात

'निल बटे सन्नाटा' पर कही ये बात

स्वरा भास्कर ने अपनी फिल्म 'निल बटे सन्नाटा' पर बात करते हुए कहा, मुझसे कहा गया था कि यह फिल्म मेरे करियर में सुसाइड जैसी होगी लेकिन यह मेरे लिए बेहद खास फिल्म है। इस फिल्म ने मुझे पहचान दी है। वहीं 'अनारकली ऑफ आरा' के डायरेक्टर मेरे पास तब आए थे जब सभी ने इसे करने से मना कर दिया था।

इन फिल्मों में कर रहीं काम

इन फिल्मों में कर रहीं काम

स्वरा भास्कर ने 'तनु वेड्स मनु', 'रांझणा', 'प्रेम रतन धन पायो', 'निल बटे सन्नाटा', 'अनारकली ऑफ आरा', 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्मों में काम किया है। इन दिनों वह फिल्म 'जहां चार यार' में काम कर रही हैं। स्वरा अपना प्रोडक्शन हाउस भी शुरू कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+