ये न्यू इंडिया जहरीला... विवेक अग्निहोत्री की लड़ाई में कूद पड़ीं स्वरा भास्कर, डायरेक्टर को सुना दी खरी-खोटी

विवेक अग्निहोत्री और मोहम्मद जुबैर की जंग के बीच स्वरा भास्कर भी कूद पड़ीं। एक्ट्रेस ने डायरेक्टर के ट्वीट पर लिखा कि ये न्यू इंडिया है जो कितना जहरीला, कट्टर और बहुसंख्यक हो गया है।

Swara Bhasker

बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और मोहम्मद जुबैर के बीच सोशल मीडिया पर तगड़ी जंग छिड़ी हुई है। डायरेक्टर के ट्वीट ने ट्विटर पर पहले ही बवाल मचाया हुआ है और अब इस जंग में बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी कूद पड़ी हैं। एक्ट्रेस ने शुक्रवार को एक ट्वीट में फिल्म निर्माता पर हमला बोला है। अपने ट्वीट में एक्ट्रेस ने लिखा- ये न्यू इंडिया है जो कितना जहरीला, कट्टर और बहुसंख्यक हो गया है। हालांकि, इस ट्वीट पर अभी तक विवेक अग्निहोत्री का बयान सामने नहीं आया है।

विवेक अग्निहोत्री पर भड़कीं स्वरा

विवेक अग्निहोत्री पर भड़कीं स्वरा

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट पर तंज कसते हुए कहा कि ये न्यू इंडिया है, जो कितना जहरीला, कट्टर और बहुसंख्यक हो गया है। स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर विवेक अग्निहोत्री का कोई रिएक्शन तो सामने नहीं आया है, लेकिन एक्ट्रेस का ये जवाब सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या था विवेक अग्निहोत्री का ट्वीट?

बताते चलें कि हाल ही में हिंदी सिनेमा के तमाम कलाकारों के लिए मुंबई में दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड 2023 का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में निर्माता विवेक अग्निहोत्री को उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। इसी अवॉर्ड के बारे में बात करते हुए निर्माता ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया था।

मुहम्मद जुबैर ने दी प्रतिक्रिया

लेकिन ट्वीट के चलते डायरेक्टर को जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया गया। लोगों ने उनके द्वारा दी गई सूचना को भी गलत बताया। उनके इस पोस्ट को लेकर कई फैक्ट चेक वेबसाइट ने भी इसे गलत बताया। इसके बाद अल्ट न्यूज के को फाउंडर मुहम्मद जुबैर ने भी अग्निहोत्री के ट्वीट का जवाब दिया और बस फिर यहीं से ये विवाद बढ़ता ही चला गया। जुबैर ने स्क्रीनशॉट शेयर कर विवेक अग्निहोत्री द्वारा दी गई जानकारी को गलत बताया और कहा कि यही कारण है कि विवेक अग्निहोत्री फैक्ट चेकर से नफरत करते हैं।

'मुझे फैक्ट चेकर्स से नफरत नहीं'

'मुझे फैक्ट चेकर्स से नफरत नहीं'

इसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने निशाना साधते हुए कहा कि फैक्ट चेकिंग आज सबसे बड़ा जबरन वसूली माफिया है। नो माई डियर, मुझे फैक्ट चेकर्स से नफरत नहीं है। मुझे नफरत है, जब पंचर बनाने वाले लोग फैक्च चेकर होने का नाटक करते हैं। क्योंकि तुम भारत के दुश्मनों के एक जिहादी दलाल के अलावा कुछ नहीं हो और मैं अच्छी तरह से जानता हूं कि तुम्हारे पीछे कौन है। इसके बाद डायरेक्टर ने कहा कि हर जिहादी का दिन आएगा और आपका भी समय बस आने ही वाला है।

Recommended Video

    Pathaan की 1000 करोड़ की कमाई पर Swara Bhaskar हुईं खुश, बायकॉट गैंग पर कसा तंज | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+