रणवीर सिंह को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं स्वरा भास्कर, बोलीं- ‘अगर आपको ये पसंद नहीं तो..’
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने जब से एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया है तब से इस पर सबके अलग-अलग तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
मुंबई, 23 जुलाई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी न्यूड फोटोशूट को लेकर लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने फैशन मैगजीन के लिए अपना न्यूड फोटोशूट कराया था। जिसके बाद से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और वह जमकर ट्रोल हो रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के कईं सितारे भी उन इस फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट की आलोचना करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

रणवीर सिंह के फोटोशूट पर बोलीं स्वरा भास्कर
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक ऐसे एक्टर हैं जो हमेशा ना सिर्फ अपनी बेहतरीन एक्टिंग बल्कि अपने अतरंगी लुक्स को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। साथ ही रणवीर सिंह अक्सर सोशल मीडिया अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक फैशन मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था जिसकी तस्वीरें उन्हें सोशल मीडिया पर भी शेयर की। इस न्यूड फोटोशूट के बाद से रणवीर सिंह चर्चा में आ गए और फैंस उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने उनकी आलोचना करने वालों को जमकर खरी खोटी सुनाई।

आलोचना करने वालों को भड़कीं स्वरा भास्कर
स्वरा भास्कर ने रणवीर सिंह को लेकर एक ट्वीट किया जो कि सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बन गया है। रणवीर सिंह के इस फोटोशूट के लिए कुछ लोगों ने एक्टर पर सवाल खड़े किए तो कुछ ने उनकी सराहना की। स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट के जरिए उन लोगों से सवाल किया जो सोशल मीडिया पर एक्टर की आलोचना कर रहे हैं।
स्वरा भास्कर ने किया ट्वीट
स्वरा भास्कर ने रणवीर सिंह की आलोचना करने वालों के लिए ट्वीट कर लिखा कि, 'भारत में आए दिन अन्याय और जुल्म के मामले हो रहे, लेकिन यकीनन... हमारी नाराजगी रणवीर सिंह की तस्वीरों के लिए हो रही है! मेरा मतलब है, सच में ... इसे पसंद मत करो, इसे मत देखो! यह आपके टाइप की नहीं है, इसे मत पियो! लेकिन हम पर अपनी पसंद 'थोपो' मत करो! और नहीं, यह कोई नैतिक मुद्दा नहीं है'! फिलहाल स्वरा भास्कर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पूनम पांडे का आया रणवीर पर दिल
इससे पहले एक्ट्रेस पूनम पांडे ने भी रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर अपना रिएक्शन दिया था। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर रणवीर सिंह के फोटोशूट की 2 तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है- 'आपने मुझे मेरे ही खेल में हरा दिया है रणवीर सिंह'।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई रणवीर की तस्वीर
रणवीर सिंह ने पेपर मैगजीन के लिए ये न्यूड फोटोशूट कराया है। रणवीर सिंह को इस तरह देख फैंस हैरान रह गए हैं। सोशल मीडिया पर उन तस्वीरों को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। रणवीर सिंह का ये न्यूड फोटोशूट देख फैंस काफी हैरान है। एक्टर की ये तस्वीरें जब से सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं तभी से मीम्स की झड़ी लग गई है।












Click it and Unblock the Notifications