Shraddha Case: स्वरा भास्कर का खौला खून, 35 टुकड़े करने वाले आफताब को 'राक्षस' बताकर कही ये बात

श्रद्धा मर्डर केस ने हर किसी को हैरान करके रख दिया। अब इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपना रिएक्शन दिया है।

Shraddha Murder Case: दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस ने सबको हिलाकर रख दिया। खबर के मुताबिक, आरोपी आफताब जिसने श्रद्धा के टुकड़े-टुकड़े करके मार दिया। दोनों लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इस खबर के सामने आने के बाद से सभी लोग आरोपी के गिरफ्तार होने की मांग कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस पर अपना रिएक्शन दिया और आरोपी आफताब को 'राक्षस' बताया।

स्वरा भास्कर ने की श्रद्धा मर्डर केस की निंदा

स्वरा भास्कर ने की श्रद्धा मर्डर केस की निंदा

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने 27 वर्षीय श्रद्धा की हत्या की निंदा की है और उम्मीद की है कि 'राक्षस' आफताब को सख्त से सख्त सजा मिलने की गुजारिश की है। एक्ट्रेस ने इस मामले में अपना गुस्सा जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा कि, 'यह मामला कितना भयावह, वीभत्स और दुखद है, इसके लिए कोई शब्द नहीं है'।

एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

स्वरा भास्कर ने आगे लिखा, 'मेरा दिल इस महिला के लिए निकला जा रहा है। बहुत ही भयानक है जिसे वह प्यार करती थी, इतना विश्वास करती थी उसी ने उसके साथ विश्वासघात किया। उम्मीद करती हूं कि पुलिस जल्दी से अपनी जांच समाप्त करेगी और इस राक्षस को सख्त से सख्त सजा मिले जिसका वह पूरी तरह से हकदार है'।

आरोपी ने श्रद्धा के किए 35 टुकड़े

आरोपी ने श्रद्धा के किए 35 टुकड़े

फिलहाल सोशल मीडिया पर लगातार श्रद्धा मर्डर केस को लेकर चर्चा हो रही है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी आफताब श्रद्धा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहा था। आफताब पर श्रद्धा शादी का दबाव बना रही थी जिसके बाद उसने लड़की के शरीर के 35 टुकड़े कर दिए और उन्हें दिल्ली और आसपास के विभिन्न स्थानों पर फेंक रहा था।

लड़की ने किया था शादी का प्रेशर

लड़की ने किया था शादी का प्रेशर

आरोपी प्रेमी आफताब ने इस घटना को अंजाम मई के महीने में दिया था। श्रद्धा के शरीर के उसने 35 टुकड़े कर एक फ्रीज में रख दिया था और धीरे-धीरे दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में उसको फेंक रहा था। ताकि इस घटना की जानकारी किसी को ना मिल पाए। हालांकि वह अपने मिशन में फेल हो गया और अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस उससे मामले की पूछताछ कर रही है।

स्वरा भास्कर का वर्कफ्रंट

स्वरा भास्कर का वर्कफ्रंट

बता दें कि स्वरा भास्कर उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो हमेशा अपने देश के मौजूदा मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं। यही वजह है कि एक्ट्रेस अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हनी रहती हैं। वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, फैंस ने स्वरा को आखिरी बार मेहर विज, पूजा चोपड़ा और शिखा तलसानिया के साथ फिल्म 'जहान चार यार' में देखा था। स्वरा अगली बार मीमांसा, एक मर्डर मिस्ट्री में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+