Atiq Ahmed की हत्या पर स्वरा भास्कर का सरकार पर वार, बोलीं- 'कोई जश्न मनाने की चीज नहीं'
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 3 हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस पर मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपना रिएक्शन दिया है।

Swara Bhasker Atiq Ahmed: बीती रात प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की 3 हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे पूरी उत्तर प्रदेश में बवाल मच गया। एक तरफ जहां सभी सीएम योगी का इस पर सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस घटना की नींदा की है।
अतीक अहमद की हत्या की स्वरा भास्कर ने की निंदा
गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद से जहां तमाम लोग सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जता रहे हैं। वही कुछ लोग इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं। इस बीच स्वरा भास्कर ने यूपी सरकार पर हमला बोला और इस तरह की घटना पर आपत्ति जताई।
सरकार पर कसा तंज
स्वरा भास्कर का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "एक एक्स्ट्रा जुडिशियल किलिंग या फिर एनकाउंटर कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसका जश्न मनाया जाए। यह सिग्नल देता है कि राज्य नियम के खिलाफ काम कर रहा है। यह सिग्नल देता है कि राज्य की एजेंसियों की क्रेडिबिलिटी खत्म हो गई है, क्योंकि वे क्रिमिनल्स की तरह काम कर रहे हैं या उन्हें सक्षम कर रहे हैं। यह मजबूत शासन नहीं है, यह अराजकता है।"
An extra judicial killing or an encounter is not something to be celebrated. It signals a state of lawlessness. It signals that the State agencies have depleted credibility because they are acting like or enabling criminals. This is not strong governance, this is anarchy.
— Swara Bhasker (@ReallySwara) April 15, 2023
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बीती रात यानी 15 अप्रैल 2023 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया जा रहा था। इस दौरान उनके साथ तमाम पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। जैसे ही दोनों भाई मीडिया के सवालों का जवाब देने के लिए रुके उसके चंद सेकंड में उनकी हत्या कर दी गई। कहा जा रहा है कि इस हत्या में हमलावर मीडियाकर्मी बनकर आए थे।
17 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड
बता दें कि, अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद के हत्यारों को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इस घटना के दौरान मौजूद 17 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। अतीक अहमद की हत्या से दो दिन पहले उनके बेटे असद का एनकाउंटर किया गया था। अतीक और उनके बेटे पर राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल और उनके एक गनर की हत्या करने का आरोप था।












Click it and Unblock the Notifications