'राम के नाम पर पाप...', अयोध्या से बीजेपी की हुई करारी हार, तो स्वरा भास्कर ने साधा निशाना

Swara Bhasker Ayodhya: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे मंगलवार को सामने आ चुके हैं। हालांकि यूपी में अयोध्या सीट से मिली हार से भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। वहीं सोशल मीडिया पर तमाम बॉलीवुड हस्तियां इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रही हैं। इस बीच स्वरा भास्कर ने बीजेपी सरकार पर कंज कसा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय देती हैं। अब अयोध्या यानी फैजाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी को मिली हार के बाद एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया। जिसके जरिए वह पार्टी पर निशाना साधती हुई नजर आईं। इस बार लोकसभा चुनाव के परिणाओं के बाद स्वरा को फिर मौका मिल गया।

Swara Bhasker

स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर लिखा, 'श्री राम के नाम को बदनाम करने वालों को उनके नाम पर पाप करने वालों को जय श्री राम।' इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने एक मीम भी शेयर किया जिसमें लिखा, 'ये तो सच है कि भगवान है।' ये एक फिल्म का सीन है और दूसरे में अयोध्या से बीजेपी को हारने को लेकर बात लिखी है।

हालांकि स्वरा भास्कर यहीं नहीं रुकी उन्होंने अपने एक्स पर एक और पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा है कि, 'टाइटैनिक डूबने के काबिल नहीं था। और फिर वह एक दिन डूब गया। सरकार चाहें किसी की भी बने, लेकिन आज नफरत, करप्शन, लालच और घमंड को भारत ने हरा दिया है।' इस तरह से स्वरा भास्कर इंस्टा पर भी लगातार पोस्ट शेयर भाजपा पर निशाना साध रही हैं।

सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहीं फैंस भी उनका जमकर सपोर्ट करते हुए दखे। बता दें कि, साल 2023 में स्वरा ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी की थी। इसके बाद से वह अक्सर सपा का समर्थन करती हैं। वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म चार यार में देखा गया था। फिलहाल एक्ट्रेस ने अपनी आगामी फिल्म को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+