Swara Bhasker Net Worth: सपा नेता से गुपचुप शादी रचाने वाली स्वरा हैं करोड़ों की मालकिन, जीती हैं लग्जरी Life

spicecinemas.com की खबर के मुताबिक स्वरा भास्कर की संपत्ति करीब 5 मिलियन डॉलर है यानी कि 40 करोड़ रुपये है और वो लग्जरी लाइफ जीती हैं।

Swara Bhaskar Net Worth

Swara Bhasker Net Worth: जानी -मानी अदाकारा और बिंदास अंदाज के लिए लोकप्रिय अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने गुपचुप तरीके से शादी रचाकर लोगों को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया है। उनके फैंस लंबे वक्त से उनकी शादी का इंतजार करे रहे थे लेकिन उनका इंतजार इस तरह से खत्म होगा, ये किसी ने नहीं सोचा था,फिलहाल वो सभी स्वरा के घर बसने से बहुत ज्यादा खुश हैं। आपको बता दें कि स्वरा भास्कर ने 6 जनवरी को सपा राजनेता फहाद अहमद संग कोर्ट मैरिज की है, जिसका खुलासा उन्होंने 16 फरवरी को सोशल मीडिया पर किया है और इसके साथ ही उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरों को भी शेयर किया है, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

Recommended Video

    Swara Bhasker Marriage: स्वरा भास्कर ने Fahad Ahmad से की शादी, कौन हैं वो ? | वनइंडिया हिंदी

     स्वरा भास्कर की संपत्ति करीब 5 मिलियन डॉलर

    स्वरा भास्कर की संपत्ति करीब 5 मिलियन डॉलर

    मालूम हो कि स्वरा हिंदी फिल्म जगत का एक जाना पहचाना नाम हैं और वो एक लग्जरी लाइफ जीती हैं, चलिए जानते हैं स्वरा भास्कर की नेटवर्थ के बारे में। spicecinemas.com की खबर के मुताबिक स्वरा भास्कर की संपत्ति करीब 5 मिलियन डॉलर है यानी कि 40 करोड़ रुपये है। वो एक फिल्म में काम करने के लिए 4से 5 करोड़ रु तक चार्ज करती हैं और यही नहीं वो फिल्मों के अलावा एड शूट से भी तगड़ी कमाई करती हैं, वो तनिष्क, फॉर्च्यून ऑयल, स्प्राइट जैसे ब्रांड के लिए एड शूट कर चुकी हैं।

     दिल्ली और मुंबई दोनों जगहों पर आलीशान घर

    दिल्ली और मुंबई दोनों जगहों पर आलीशान घर

    मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली स्वरा भास्कर के पास दिल्ली और मुंबई दोनों जगहों पर आलीशान घर है, जिनकी कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा उनके पास महंगा गाड़ियों का कलेक्शन है, जिसमें BMW X1 जैसी गड़ियां शामिल हैं। आपको बता दें कि स्वरा के पापा सी उदय भास्कर भारतीय नौसेना में अधिकारी रह चुके हैं जबकि उनकी मां इरा भास्कर जेएनयू में प्रोफेसर हैं।

    अपने दम पर बनाई पहचान

    अपने दम पर बनाई पहचान

    बता दें कि स्वरा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म 'माधोलाल कीप वाकिंग' से की थी। हालांकि एक्ट्रेस को सही पहचान 'तनु वेड्स मनु' और राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' से मिली। स्वरा बॉलीवुड की उन नामचीन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने बिना गॉड फॉदर के हिंदी सिनेमा में खास पहचान बनाई है।

    बहेड़ी कस्बा के रहने वाले हैं फहाद

    बहेड़ी कस्बा के रहने वाले हैं फहाद

    जहां स्वरा करोड़ों की मालकिन हैं वहीं उनके पति फहाद अहमद बरेली के बहेड़ी कस्बा के रहने वाले हैं और सपा युवजन सभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हैं। मालूम हो कि उनकी पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और टाटा इंस्टीट्यूट से हुई है, उन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट यूनियन के महासचिव के रूप में भी काम किया है।

    संपत्ति के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं

    उम्र में स्वरा से चार साल छोटे फहाद की संपत्ति के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों की एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों में मित्रता हुई और फिर दोनों एक-दूसरे को पसंद करने और आज दोनों पति-पत्नी बन गए हैं।


    Anupamaa : कौन हैं अनुपमा की जिंदगी में भूचाल लाने वाली 'माया'?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+