शादी के 3 महीने बाद Swara Bhasker की जिंदगी में आई सौतन, फोटोज शेयर कर खोली पति की पोल
हाल ही में स्वरा भास्कर ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी सौतन का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की।

Swara Bhasker Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने जब से समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी की है वह काफी चर्चा में रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस अपने पति के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर अब अपनी सौतन का खुलासा किया। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने फोटोज शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी।
स्वरा भास्कर ने किया सौतन का खुलासा
स्वरा भास्कर और फहद अहमद शादी के बाद अपना खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। लेकिन, इस बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसकी वजह से कपल एक बार फिर चर्चा में आ गया। दरअसल, शादी के 3 महीने बाद ही स्वरा भास्कर की लाइफ में एक सौतन की एंट्री हो गई।
सोशल मीडिया पर शेयर की फोटोज
स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें फहद अहमद एक्ट्रेस की सौतन के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि स्वरा की सौतन और कोई नहीं बल्कि उनके और उनके पति फहद के खास दोस्त अरीश कमर हैं। जिन्हें स्वरा भास्कर अपना सौतन कहती हैं।
ट्वीट कर बताया राज
इस फोटोज को शेयर करते हुए स्वरा भास्कर ने कैप्शन पर लिखा, 'हमारे दोस्त, कॉमरेड और फहाद के मूल जीवनसाथी अरीश कमर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हमेशा हमारा साथ देने और शुरू से ही साथ रहने के लिए धन्यवाद, यह सुनिश्चित करने के लिए कि हमारे कोर्ट के कागजात समय पर जमा किए गए थे, हमारे रिश्ते के साक्षी होने के लिए और अब तक का सबसे अच्छा 'सौतन' होने के लिए।'
कौन है अरीश कमर?
स्वरा भास्कर ने अपने इस पोस्ट में अपने खास दोस्त को सौतन बताया। बता दें कि, अरीश कमर फहद अहमद के गहरे दोस्त हैं। उन्होंने कपल की शादी के हर फंक्शन में शामिल हुए थे। कोर्ट मैरिज हो या रिसेप्शन हर जगह वह मौजूद रहे। फिलहाल स्वरा की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications