Swara Bhasker के पति फहाद अहमद ने नहीं लगाया होली का रंग, भड़के लोग, कहा- मुस्लिम पति होगा तो....
Swara Bhasker: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर पिछले कुछ समय से अपने काम से ब्रेक ले रखा है और वो अपनी बेटी राबिया की परवरिश में बिजी चल रही हैं। स्वरा भास्कर एक बेबाकी महिला हैं जो अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी तीखी बयानबाजी के लिए भी मशहूर हैं।
स्वरा भास्कर को किया जा रहा है ट्रोल
स्वरा भास्कर हमेशा से ही अपनी बात खुलकर सबके सामने रखती हैं। वह इस बार भी बेबाकी से अपनी बात कहने से पीछे नहीं हटी हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस को होली के खास अवसर पर जमकर ट्रोल किया जा रहा था।

होली पर स्वरा ने पोस्ट की थीं ऐसी तस्वीरें
दरअसल स्वरा भास्कर ने होली के अवसर पर अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इन तस्वीरों में स्वरा भास्कर अपने पति फहाद अहमद और बेटी राबिया के साथ दिखाई दे रही थीं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि होली का रंग स्वरा भास्कर और उनकी बेटी पर लगा हुआ है जबकि पति फहाद अहमद ने होली का रंग नहीं लगाया है।
स्वरा के मुस्लिम पति को लेकर कही गईं ऐसी बातें
स्वरा भास्कर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थीं। इन तस्वीरों को देखने के बाद ही लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। लोगों की मानें तो फहाद अहमद मुस्लिम हैं और इसलिए उन्होंने अपनी हिंदू पत्नी के साथ होली नहीं खेली है।
फहाद अहमद ने होली क्यों नहीं खेली?
-ऐसे में लोग स्वरा भास्कर की जमकर आलोचना कर रहे थे। लोग सोशल मीडिया पर कमेंट कर एक्ट्रेस से पूछ रहे थे उनके पति फहाद अहमद ने होली क्यों नहीं खेली है। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने फहाद अहमद के होली समारोह में रंग न लगाने को लेकर धर्म और उत्सव को लेकर जमकर कमेंट्स किए हैं।
-स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने परिवार के साथ होली मनाने की झलक फैंस को दिखाई थी। तस्वीरों में वह अपने पति फहाद अहमद और उनकी बेटी राबिया के साथ मस्ती करती नजर आ रही थीं। स्वरा और राबिया होली के रंगों में रंगी हुई थीं, लेकिन फहाद रंगहीन थे। दरअसल फहाद ने रोजा रखा हुआ है।
स्वरा भास्कर ने लोगों को दिया करारा जवाब
अब स्वरा भास्कर ने इन कमेंट्स को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने तुरंत तीखी प्रतिक्रिया के साथ सोशल मीडिया पर लोगों को चुप करा दिया है। स्वरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर होली की तस्वीरों को फिर से शेयर की है और कैप्शन में लिखा है- हैप्पी होली यारों! एक छोटी सी बात याद दिला दूं... लोगों को हिस्सा लेने के लिए मजबूर किए बिना भी हमारे त्योहार मनाना और खुशियां बांटना संभव है।
स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की शादी
जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और राजनेता फहाद अहमद ने फरवरी 2023 में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की थी। वहीं उसी साल कपल ने अपनी बेटी का स्वागत भी किया था। लेकिन एक हाई-प्रोफाइल अंतरधार्मिक कपल होने के कारण दोनों अक्सर ट्रोल होते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications