क्या स्वरा भास्कर की खराब लव लाइफ के जिम्मेदार हैं शाहरुख खान? एक्ट्रेस ने दिया बड़ा बयान

हाल ही में स्वरा भास्कर ने अपनी लव लाइफ खराब होने के पीछे शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा को जिम्मेदार ठहराया है।

मुंबई, 11 सितंबर: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी अपकमिंग फिल्म 'जहां चार यार' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है। रिलीज होने से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट नजर आ रही है। इसके साथ ही फिल्म के ट्रेलर को रिव्यू भी अच्छे मिल रहे हैं। इस बीच स्वरा भास्कर ने अपने रिलेशनशिप और लव लाइफ को लेकर बहुत बड़ा खुलासा किया है। स्वरा भास्कर ने अपनी लव लाइफ खराब होने के पीछे शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा को जिम्मेदार ठहराया है।

विवादों में रहती हैं स्वरा

विवादों में रहती हैं स्वरा

स्वरा भास्कर अपने विवादित बयानों और ट्वीट्स को लेकर अकसर सुर्खियों में रहती हैं। किसी भी मुद्दे पर बड़ी ही बेबाकी से एक्ट्रेस अपनी राय रखती हैं। लेकिन इस बार एक इंटरव्यू में स्वरा ने अपनी लव लाइफ को लेकर ही ऐसी बात कर दी, जिसे सुनकर फैंस भी हैरान रह गए।

लव लाइफ पर बोली ये बात

लव लाइफ पर बोली ये बात

न्यूज ट्रैक की खबर के मुताबिक, हाल ही में एक इंटरव्यू में स्वरा भास्कर ने अपनी लव लाइफ पर बात की। एक्ट्रेस ने अपनी लव लाइफ को बर्बाद करने के पीछे शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि मैंने बेहद कम उम्र में ही दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे देखी थी। तब से मैं उस राज की तलाश में हूं, जो शाहरुख की तरह दिखता है।

SRK को क्यों ठहराया जिम्मेदार?

SRK को क्यों ठहराया जिम्मेदार?

स्वरा कहती हैं कि मुझे ये पता लगने में सालों लग गए कि ऐसा कोई राज है ही नहीं। मुझे लगता है कि मैं रिलेशनशिप के मामले में बहुत अच्छी हूं। स्वरा की कोस्टार पूजा ने कहा कि वे यानी स्वरा सिंगल हैं और डेट पर जाने के लिए तैयार हैं। हालांकि, स्वरा ने कहा कि बस बहुत हो चुका दोस्तों अब मेरे अंदर हिम्मत नहीं है।

सुशांत मामले को लेकर दिया बयान

सुशांत मामले को लेकर दिया बयान

स्वरा भास्कर कहती हैं कि सिंगल लाइफ बेहद मुश्किल है और ये कचरे को छानने जैसी है। स्वरा भास्कर ने बायकॉट को लेकर कहा कि मुझे नहीं पता कि ये बिजनेस को कितना प्रभावित करता है। सुशांत सिंह राजपूत मामले के बाद आलिया भट्ट को सोशल मीडिया पर बेहद ही नेगेटिव तरीके से लिया गया।

जल्द रिलीज होगी स्वरा की फिल्म

जल्द रिलीज होगी स्वरा की फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें, तो स्वरा भास्कर जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'जहां चार यार' में नजर आने वाली हैं। ये महिलाओं की दोस्ती पर बनी एक शानदार फिल्म है, जिसके ट्रेलर को दर्शकों की ओर से काफी प्यार मिला है। स्वरा की ये फिल्म 16 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+