स्वदेश फिल्म की अभिनेत्री गायत्री जोशी की लेम्बोर्गिनी ने इटली में फरारी को मारी टक्कर, स्विस दंपति की मौत

शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश में नजर आई फिल्म अभिनेत्री गायत्री जोशी इटली में कार हादसे का शिकार हो गई है। इस सड़क हादसे में गायत्री जोशी और उनके पति बाल-बाल बच गए हैं।

गायत्री और उनके पति लग्जरी गाड़ी लेम्बोर्गिनी में सफर कर रही थे, इसी दौरान उनकी गाड़ी की एक फरारी कार से टक्कर हो गई। इस हादसे में फरारी गाड़ी में सवार स्विस दंपति की मृत्यु हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची आगे की कार्रवाई शुरू की।

gayatri joshi

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गायत्री जोशी और उनके पति लग्जरी कार से रेस कर रहे थे। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गए। यह हादसा इटली के सार्डिनिया में हुआ है। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि गायत्री जोशी की कार के आगे-पीछे कई लग्जरी गाड़ियां हैं।

इसी दौरान जब गायत्री जोशी के पति विकास ओबरॉय जब एक मिनी ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे तो उनकी गाड़ी ने फरारी को टक्कर मार दी। जिसके बाद मिनी ट्रक पलट गया और फरारी में आग लग गई, जिसमे सवार स्विस दंपति की मौत हो गई।

मृतक स्विस दंपति की पहचान मेलिसा क्रौटली और मार्कस क्रौटली के रुप में हुई है। एक न्यूज वेबसाइट को गायत्री ने बताया कि हम एक सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं, भगवान की कृपा से हम दोनों बाल-बाल बच गए, हम बिल्कुल ठीक हैं।

बता दें कि हादसे का एक वीडियो सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि गाड़ी कई लग्जरी गाड़ियां एक-एक करके एक दूसरे को ओवरटेक कर रही है। इसी दौरान कार एक मिनी ट्रक को ओवरटेक करते हुए हादसे का शिकार हो जाती है। यह हादसा गाड़ी में लगे डैशकैम में रिकॉर्ड हुआ है।

गायत्री जोशी की बात करें तो 2004 में फिल्म स्वदेश में वह नजर आई थीं। फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। इस फिल्म से बॉलीवुड में डब्यू करने वाली गायत्री जोशी ने दूसरी फिल्म नहीं की और उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली। उन्होंने ओबेरॉय कंस्ट्रक्शन के एमडी विकास ओबेरॉय से शादी कर ली और बॉलीवुड से दूर हो गईं।

गायत्री जोशी ने 1999 में फेमिना मिस इंडिया कॉम्पिटीशन से अपने करियर की शुरुआत की थी। 2000 में गायत्री ने मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीता था। जापान में उन्हें मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+