मौत को छूकर आईं 'स्वदेश' एक्ट्रेस गायत्री जोशी, इटली हादसे के बाद अब कैसी है एक्ट्रेस की हालत?
स्वदेश' फेम अभिनेत्री गायत्री जोशी पति विवेक ओबेरॉय के साथ इटली में बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक कपल की मौके पर मौत हो गई। अब एक्ट्रेस ने अपना हाल बताया।
Gayatri Joshi: 'स्वदेश' फेम एक्ट्रेस गायत्री जोशी का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया। एक्ट्रेस अपने पति विवेक ओबेरॉय के साथ इटली वेकेशन पर गई थीं लेकिन वहां उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया। एक्ट्रेस की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट हुआ। इटली में उनकी कार की अन्य वाहनों और कैंपर वैन से टक्कर हुई। इस हादसे में एक कपल की मौके पर मौत हो गई जबकि गायत्री और उनके पति की बाल-बाल जान बच गई। आइए जानते हैं कि आखिर हादसा हुआ कैसे था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस गायत्री जोशी और उनके पति विकास ओबेरॉय की लेम्बोर्गिनी ने फरारी को टक्कर मारी। जिसमें एक स्विजरलैंड का कपल सवार था। दरअसल, उनकी गाड़ी के बगल से एक मिनी ट्रक ने उनकी कार को ओवरटेक किया। ऐसे में उनकी गाड़ी ने फरारी को टक्कर मार दी जिसके कारण मिनी ट्रक पलट गया और उसमें भयानक आग लग गई। इस हादसे में गायत्री और उनके पति की जान तो बच गई लेकिन स्विजरलैंड के कपल की मौत हो गई।

इस हादसे का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गायत्री जोशी के साथ हुए इस हादसे के कारण उनके फैंस चिंता में आ गए। अब खुद गायत्री ने द फ्री प्रेस जर्नल को बताया कि उनकी हालत कैसी है। एक्ट्रेस ने कहा, 'विकास और मैं इटली में हैं। हम यहां कई कारों की एक टक्कर की दुर्घटना के शिकार हो गए। भगवान की कृपा से, हम दोनों बिल्कुल ठीक हैं।'
बता दें कि, गायत्री जोशी को आखिरी बार फिल्म स्वदेश में शाहरुख खान के अपोजिट देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने एक गांव की लड़की का किरदार निभाया था। जो कि अपने सभी गांव के बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास करती है। ये फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी इसके बाद वह बेहद कम फिल्मों में नजर आईं।
फिल्म स्वदेश के बाद से गायत्री ने धीरे-धीरे इंडस्ट्री से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। एक्ट्रेस ने विकास ओबेरॉय से शादी कर अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस करना शुरू किया। तब से वह बेहद कम लाइमलाइट में रहती हैं। वह लंबे समय से ना ही किसी बॉलीवुड इवेंट या फिर फिल्म में दिखाई दीं। हालांकि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications