ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन करेंगी दूसरी शादी? मां ने किया खुलासा, बोलीं-'भविष्य में दोनों...'

Sussanne Khan Mother Zarine Khan: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन खान का शादी के 13 साल बाद 2013 में तलाक हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये बॉलीवुड का अब तक का सबसे महंगा तलाक था। खैर अब दोनों अपनी लाइफ में मूव-ऑन कर चुके हैं।

अगर ऋतिक रोशन की बात करें तो वह पत्नी से अलग होने के बाद सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। वहीं सुजैन खान लंबे समय से अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों अपने-अपने पार्टनर्स के साथ खुश हैं। यहां तक कि तलाक के बाद भी ऋतिक रोशन और सुजैन खान अच्छे दोस्त हैं।

Sussanne Khan

सुजैन खान अक्सर अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान सुजैन की मां ने दोनों के रिलेशनशिप पर खुलकर बात की। उन्होंने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि अर्सलान एक अच्छे परिवार से आते हैं और वह इन दोनों के रिश्ते से खुश हैं।

सुजैन खान की मां जरीन खान ने कहा कि, 'अर्सलान ने लॉ की पढ़ाई की है और वह जम्मू के एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें एक्टिंग में भी दिलचस्पी है, इसलिए मैं उन्हें इसके लिए शुभकामनाएं देती हूँ। उनका परिवार बहुत अच्छा है और मुझे खुशी है कि सुज़ैन और अर्सलान एक साथ खुश हैं।'

जरीन ने आगे कहा कि, 'कोई नहीं जानता कि भविष्य में क्या होने वाला है। अगर आपको किसी के साथ खुशी मिलती है, तो आप बहुत लकी हैं। सदियों लोगों की ये पुरानी धारणा है कि खुश रहने के लिए आपको शादी करनी होगी, लेकिन अब ये सच नहीं रह गई है। शादी एक ऐसा बंधन है, जो हमेशा आपको जीवन भर बांधे नहीं रखता। इसलिए मैं खुश हूं कि दोनों अपने करियर में ध्यान दे रहे हैं और एकसाथ खुश हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+