सोनाक्षी की शादी में 'शत्रुघ्न' के आने पर सस्पेंस,मामा ने दिया आश्वासन, फिर वायरल हुआ कुछ ऐसा कि उठने लगे सवाल
Sonakshi Sinha Marriage: बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल की शादी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। 19 जून को संगीत सेरेमनी और 22 जून को सगाई का कार्यक्रम है। 23 जून की शाम में 'बास्टियन' (शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट) में उनकी रिसेप्शन पार्टी होगी।
शादी की तैयारी ज़ोर शोर से चल रही है, लेकिन इस बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि शादी को लेकर सोनाक्षी के पिता और भाई ज़्यादा खुश नहीं है। शत्रुघ्न सिन्हा और लव सिन्हा शादी में शरीक होंगे या नहीं इस पर सस्पेंस बना हुआ है।

सोनाक्षी की शादी को लेकर शुरू हुई चर्चाओं के पहलाज निहलानी (सोनाक्षी के मुंहबोले मामा) ने कहा है कि शादी में शत्रुघ्न सिन्हा शरीक होंगे और बेटी को आशीर्वाद भी देंगे। दिग्गज फिल्म निर्माता और सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी के बयान के बाद से शादी में सोनाक्षी के परिवार की शिरकत को लेकर चर्चा कम हो रही है।
सोनाक्षी के परिवार में शादी को लेकर नाराज़गी को अफवाह बताते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की वजह से शत्रुघ्न सिन्हा मुंबई से करीब 3 महीने तक बाहर ही थे। उनके लौटने के बाद पूनम सिन्हा ने उन्हें शादी के बारे में बताया होगा। अब शत्रुघ्न मुंबई आ चुके हैं। सोनाक्षी और परिवार के बीच कुठ ठीक है।
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल की 23 जून को शादी होने वाली है। इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा की बैचलर पार्ची तस्वीरे सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। जिसमें में अपने फ्रेंड्स और होने वाले पति ज़हीर के साथ पार्टी का लुत्फ उठाती हुई नज़र आ रही हैं।
सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों के बीच यह सवाल उठ रहे हैं कि फिल्मी दुनिया में इमोशन की कुछ क़द्र ही नहीं है। शादी में पिता शरीक होंगे या नहीं होंगे, इसका उन्होंने (शत्रुघ्न सिन्हा) खुद से कुछ कन्फर्म नहीं किया है। बेटी को बस खुद की शादी की पड़ी है, शौक से बैचल पार्टी इन्जॉय कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications