कब और कैसे सुष्मिता सेन को पड़ा दिल का दौरा? विकास कुमार बोले- 'हमें पता तक नहीं चला और वह...'
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के को-स्टार विकास कुमार ने एक्ट्रेस के हार्ट अटैक को लेकर एक बड़ा खुलासा किया कि,आर्या 3 की शूटिंग के लिए जयपुर पहुंची थीं तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा।

Sushmita Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने जब सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया था कि, उन्हें हार्ट अटैक आया था तो फैंस को एक्ट्रेस की चिंता सताने लगी थी। एक्ट्रेस की तबीयत काफी बिगड़ गई थी और उन्हें दिल की सर्जरी करानी पड़ी थी।
कब आया था सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक?
जानकारी के मुताबिक, सुष्मिता सेन की हार्ट अटैक की वजह से काफी तबीयत बिगड़ गई थी। और अभिनेत्री उन्हें एंजियोप्लास्टी करानी पड़ी थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर फैंस को हार्ट अटैक की जानकारी दी थी और एक्ट्रेस के चाहने वालों ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की। अब हाल ही में अभिनेता विकास कुमार ने बताया कि सुष्मिता को कब हार्ट अटैक आया था।

विकास कुमार का खुलासा
NEWS 18 को दिए इंटरव्यू में विकास कुमार ने खुलासा किया कि आखिर कब और कैसे सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक आया औऱ उन्होंने किसी को इसकी भनक तक लगने नहीं दी। एक्टर ने बताया कि, आर्या के तीसरे सीजन की शूटिंग के लिए जयपुर गए थे तभी एक्ट्रेस को दिल का दौरा पड़ा।
आर्या 3 की टीम को नहीं लगने दी भनक
विकास कुमार ने बताया कि, जिस वक्त एक्ट्रेस को दिल का दौरा उस वक्त एक्ट्रेस को इस बात का खुद अंदाजा नहीं था। बाद में जब डॉक्टरों ने इस बारे में जांच की तब हार्ट अटैक के बारे में पता चला और फिर उन्होंने इसकी जानकारी अपने फैंस को दी। यहां तक कि आर्या की टीम को तब पता चला जब एक्ट्रेस ने पोस्ट साझा किया था।

सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
विकास कुमार की माने तो, सुष्मिता सेन ने अपनी तबीयत का हाल सभी से छिपाकर कर रखा। बता दें कि, सुष्मिता सेन चार दिन अस्पताल में एडमिट रहीं और उन्होंने 2 मार्च को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया और सभी फैंस का धन्यवाद किया। साथ ही उन लोगों को धन्यवाद दिया था, जो जरूरत के वक्त उनके साथ खड़े रहे थे। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपनी तबीयत का हाल बताया कि वह अब पहले ठीक हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications