सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'आर्या 3' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, एक्ट्रेस के लुक ने मचाया धमाल

Aarya 3 Teaser Out: सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'आर्या 3' का टीजर रिलीज किया गया है। इस टीजर में सुष्मिता सेन के नए लुक को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है।

sushmita sen

Aarya 3 Teaser Out: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन एक बार फिर से स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। सुष्मिता सेन आपको एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं। खबर है कि सुषिम्ता सेन की फेमस वेब सीरीज 'आर्या' का तीसरा पार्ट जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाला है। क्रिमिनल थ्रिलर ड्रामा वेब सीरीज 'आर्या' के पहले और दूसरे पार्ट में जलवा बिखरने के बाद सुष्मिता सेन अब 'आर्या 3' वेब सीरीज में भी नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में भी उनकी दमदार पर्सनैलिटी देखने को मिलेगी। वेब सीरीज का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर में सुष्मिता सेन काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

'आर्या 3' में नए दुश्मन की होगी एंट्री
इससे पहले सुष्मिता सेन साल 2020 में 'आर्या' और साल 2021 में 'आर्या 2' वेब सीरीज में नजर आई थीं। दोनों ही सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई थीं। वहीं वेब सीरीज 'आर्या 2' में सुष्मिता सेन ने अपने दुश्मनों का खात्मा कर दिया था और वह अपनी तीन बच्चों के साथ देश छोड़कर फरार हो रही थीं। उन्हें लगा था कि अब सब ठीक हो गया है लेकिन जो चाल उन्होंने चली थी, अब वही उन पर भारी पड़ गई है। उनका एक और दुश्मन है जिसकी एंट्री 'आर्या 3' में होने वाली है। ये दुश्मन इस बार 'आर्या 3' में सुष्मिता सेन पर भारी पड़ता नजर आएगा।

सुष्मिता सेन ने खुद शेयर किया टीजर
आज सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'आर्या 3' का टीजर रिलीज किया गया है। इसमें सुष्मिता सेन वही सिगार इस्तेमाल करती हुई दिखाई देती हैं, जिसे उन्होंने अपने दुश्मन से चुपके से हड़प लिया था। टशन में बैठी सुष्मिता सेन का लुक लोगों को काफी कूल नजर आ रहा है। काले रंग का ओवर कोट और सन ग्लासेस लगाकर सुष्मिता सेन अपनी कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। वहीं सुष्मिता सेन ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'आर्या 3' का टीजर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बताा है कि शो की शूटिंग अभी जारी है। यह जल्द ही डिज्नी प्लास हॉटस्टार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+