Women's day: सुष्मिता सेन ने लिखी दिल छूने वाली पोस्ट, इन सबके बीच दया की सीख देना कितना मुश्किल है ना..

मुंबई, 08 मार्च। महिला दिवस के मौके पर आज दुनियाभर में लोग समाज में महिलाओं के योगदान और उनकी अहमियत को याद कररहे हैं। बता दें कि हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। महिला दिवस को महिलाओं को सम्मान देने और समाज में उनके प्रति लोगों के खराब रवैये को खत्म करने के उद्देश्य से इस दिन को मनाया जाता है। फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने भी इस मौके पर एक पोस्ट शेयर की है। सुष्मिता सेन ने महिला दिवस के मौके पर इस पोस्ट के जरिए जीवन में अपने सफर के अनुभव को लोगों के साथ साझा किया है।

सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत पोस्ट

सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत पोस्ट

सुष्मिता सेना ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि सुष्मिता काफी खुश नजर आ रही हैं वह कैमरे से इतर देख रही हैं और क्रॉप शोल्डर टॉप पहन रखा है। तस्वीर को शेयर करते हुए सुष्मिता ने लिखा, पाथमेकर, पाथब्रेकर, जैसी भी रही है यह यात्रा, महिला के तौर पर बहुत ही खूबसूरत यात्रा रही है। जब दुनिया में आपको जज करने वाले लोग भरे पड़े हो तो यह आसान नहीं होता है। इसके बाद दया का पाठ पढ़ाना..आह महिला होना अपने आप में जबरदस्त आशीर्वाद है। महिला दिवस की बधाई, मैं आप सभी लोगों से बहुत प्यार करती हूं।

1996 में एक्टिंग में रखा कदम

1996 में एक्टिंग में रखा कदम

सुष्मिता सेन को उनके जबरदस्त व्यक्तित के लिए जाना जाता है। वह भारत की पहली महिला हैं जिन्होंने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और फिल्म दस्तक में पहली बार बड़े पर्दे पर 1996 में नजर आईं। सुष्मिता सेन ने इसके बाद कई फिल्मों में काम किया, जिसमे जोर, सिर्फ तुम, बीवी नंबर 1, मैं हूं ना, मैंने प्यार क्यों किया, मैं ऐसा ही हूं, जिंदगी रॉक्स, दुल्हा मिल गया अहम हैं।

काफी लोकप्रिय हो रहा आर्या

काफी लोकप्रिय हो रहा आर्या

सुष्मिता सेन की ओटीटी पर आर्या वेब सीरीज काफी लोकप्रिय हो रही है। इसमे सुष्मिता सेन एक ड्रग्स कार्टेल के सदस्य का किरदार निभा रही हैं। इसके अभी तक दो सीजन आ चुके हैं। पहले सीजन में चंद्रचूड़ सिंह के साथ सुष्मिता नजर आईं थीं। चंद्रचूड़ ड्रग्स की सप्लाई करते हैं और इस दौरान उनकी मौत हो जाती है। जिसके बाद अपने पति की मौत की वजह की तलाश में सुष्मिता सेना इस रैकेट में आती हैं और इसमे शामिल हो जाती है। पिछले साल 10 दिसंबर को डिज्नी हॉटस्टार पर इसका दूसरा सीजन रिलीज हुआ था।

10 साल बाद लौटीं सुष्मिता

10 साल बाद लौटीं सुष्मिता

सुष्मिता सेन ने तकरीबन 10 साल के बाद एक्टिंग में वापसी की। हाल ही में फिल्म क्रिटिक सुचित्रा त्यागी से बातचीतके दौरान उन्होंने कहा कि 10 साल मुझे अपने जीवन की प्राथमिकता को तय करने में लग गए। मैंने खुद को कहा कि मुझे यह तय करना है कि क्या करना है और क्या नहीं करना है। मुख्यधारा का सिनेमा मुझे वह नहीं दे रहा था जो मुझे चाहिए था। इसमे से कई पहले से ही तय मान्यताओं पर मेरी उम्र पर आधारित थे, इसके साथ ही मैंने 10 साल तक काम नहीं किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+