सुष्मिता सेन ने बयां किया दर्द, मायूसी भरी फोटो शेयर कर बोलीं- मेरी जिंदगी में बहुत कुछ चल रहा है....

मुंबई, 27 अगस्‍त। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और पूर्व मिस युनिवर्स सुष्मिता सेन 45 की उम्र में भी गजब की खूबसूरत लगती हैं। सुष्मिता की खूबसूरती के साथ-साथ उनकी बेबाकी भी फैंस को बहुत पसंद आती हैं। सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं लेकिन इस बार उन्‍होंने अपनी एक फोटो के साथ एक पोस्‍ट लिखी है जिसमें वो उदास सी नजर आ रही हैं और उन्‍होंने जो मेसेज लिखा वो भी मायूसी भरा है। ऐसे में फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि सुष्मिता की जिंदगी में कुछ सही नहीं चल रहा है।

सुष्मिता सेन ने मायूसी भरी फोटो कर लिखी पोस्‍ट

सुष्मिता सेन ने मायूसी भरी फोटो कर लिखी पोस्‍ट

सुष्मिता अक्सर फैंस के लिए अपनी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उम्र के बढ़ने के साथ सुष्मिता की खूबसूरती बढ़ती ही जा रही है। कभी हॉट तो कभी ग्लैमरस लुक में नजर आने वाली सुष्मिता इन दिनों भले ही फिल्‍मों में दिखाई नहीं दे रही लेकिन उनकी जबदरस्‍त फैन फॉलोइंग है।. हाल ही में सुष्मिता सेन ने अपनी दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए जिंदगी के अलग पहलू के बारे में बात की।

तस्वीरों में मुस्कुराहट गायब नजर आ रही है

तस्वीरों में मुस्कुराहट गायब नजर आ रही है

सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटोज शेयर की। जिसमें से एक में वो बहुत खूबसूरत लग रही हैं। ब्लैक कलर के स्लीवलैस टॉप में सुष्मिता बेहद हॉट नजर आ रही हैं, लेकिन हमेशा मुस्‍कुराहट बिखेरनी वाली सुष्मिता के चेहरे पर इन तस्वीरों में मुस्कुराहट गायब नजर आ रही है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सुष्मिता ने अपना स्टेट ऑफ माइंड कैप्शन में लिखकर बताया है।

मेरी जिंदगी में बहुत कुछ चल रहा है

मेरी जिंदगी में बहुत कुछ चल रहा है

सुष्मिता सेन ने लिख- 'एक अलग दृष्टिकोण अक्सर किसी की जिंदगी बदलने का पहला कदम होता है। मैंने आप सब को बहुत मिस किया, मेरी जिंदगी में बहुत कुछ चल रहा है और मुझे यकीन है आपकी जिंदगी में भी चल रहा होगा. जल्द हम एक दूसरे से साझा करेंगे'. फिर एक जेंटल रिमाइंडर देते हुए सुष्मिता ने अपने फैंस को कहा, 'Love u guys'।

फैन ने लिखा- 'मुझे लगता है आप किसी बात से अपसेट हैं'

फैन ने लिखा- 'मुझे लगता है आप किसी बात से अपसेट हैं'

सुष्मिता सेन की इस पोस्‍ट को उनके फैंस के अलावा अनुष्का शर्मा ने भी किया है। इस पोस्‍ट को शेयर किए जाने के कुछ ही समय में इसको डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। एक फैन ने लिखा नके एक फैन ने पूछा, आर्या 2 कब आ रही है, तो सुष्मिता ने उनको जवाब देते हुए लिखा 'जल्द ही आर्य का सीजन 2 आ रहा है, शूटिंग कंप्लीट हो चुकी है'। वहीं एक फैन ने लिखा 'मुझे लगता है आप किसी बात से अपसेट हैं'। सुष्मिता जल्द ही वेब सीरीज 'आर्या' के सीजन टू में नजर आने वाली हैं।

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल एक दूसरे को कर रहे हैं डेट

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल एक दूसरे को कर रहे हैं डेट

बता दें अभिनेत्री सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल करीब दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सुष्मिता से उनके फैंस अक्सर शादी को लेकर सवाल करते रहते हैं। सुष्मिता सेन के लाइव चैट के दौरान एक फैन ने पूछा था कि आप शादी कब कर रही हैं? इस पर पहले तो सुष्मिता हंसने लगी। फिर रोहमन से कहा कि हम कब शादी करेंगे। इस पर रोहमन ने कहा था कि पूछ कर बताऊंगा। इस पर सुष्मिता ने हंसते हुए कहा कि पड़ोसी से पूछ कर बताती हूं। इसके बाद दोनों हंसते हुए दूसरी बातें करने लगे। हालांकि कुछ दिनों पहले दोनों के ब्रेकअप की भी बातें उड़ी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+