सुष्मिता सेन ने अपने हार्ट अटैक को लेकर खोला ये बड़ा राज, बताया कैसे हुआ उनका दूसरा जन्म
Sushmita Sen On Her Heart Attack: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन न सिर्फ एक दमदार एक्ट्रेस हैं बल्कि वह एक शानदार व्यक्तित्व की महिला भी हैं। उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई चैलेंजिंग रोल निभाए हैं और अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलो में जगह बनाई है।
सुष्मिता सेन की दूसरी बर्थ डेट
हाल ही में सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर अपने अपडेटेड बायो से लोगों को हैरान कर दिया था। दरअसल उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने 'दूसरी बर्थ डेट' मेंशन की थी। वहीं अब एक्ट्रेस ने एक नई पोस्ट में दूसरी बर्थ डेट की स्टोरी का खुलासा किया है।

सुष्मिता सेन ने सुनाई हार्ट अटैक की कहानी
सुष्मिता सेन ने लोगों के सामने अपनी दूसरी बर्थडेट के पीछे की कहानी का खुलासा कर दिया है। सन फार्मा के कोलैबोरेशन से अपने इंस्टाग्राम फीड पर शेयर किए गए एक वीडियो में, एक्ट्रेस ने अपने हार्ट अटैक के पीछे की कहानी सुनाई है। आपको बता दें सुष्मिता सेन को शूटिंग के दौरान ही हार्ट अटैक आया था।
'वो मेरी लाइफ के सबसे लंबे 45 मिनट थे'
सुष्मिता सेन ने कहा- मेरा जीवन एक कहानी है और मैंने इसे निभाया और जीया है। कुछ समय पहले मेरी जिंदगी की कहानी में एक बड़ा मोड़ आया था। बात तब की है जब मुझे जबरदस्त दिल का दौरा पड़ा था। वो मेरी लाइफ के सबसे लंबे 45 मिनट थे। एक पल ऐसा आया जब मुझे लगा कि मेरी कहानी अब खत्म हो गई है।
सुष्मिता ने दूसरी लाइफ के लिए डॉक्टरों को कहा थैंक्यू
उसी वीडियो में, सुष्मिता सेन ने अपनी जान बचाने के लिए अपने डॉक्टरों का शुक्रिया किया और कहा कि डॉक्टरों ने ही उन्हें गत 27 फरवरी, 2023 को लाइफ का सेकंड चांस दिया था। सुष्मिता ने लिखा है- लेकिन मेरे डॉक्टरों को धन्यवाद, यही वजह है कि मेरी कहानी अभी भी जारी है। उन्होंने मुझसे हार नहीं मानी और मुझे हार नहीं मानने दी।
'डॉक्टर्स ने मेरी लाइफ की एक नई कहानी लिखी है'
सुष्मिता सेन ने कहा- डॉक्टर्स ने मेरी लाइफ की एक नई कहानी लिखी है और मुझे एक नई दिशा दी है। वह मेरा दूसरा बर्थ डेट था। मैं वह दिन और अपनी कहानी सभी डॉक्टरों को समर्पित कर रही हूं। मेरे डॉक्टरों ने मुझे जीवन का दूसरा मौका दिया है और मैं उन्हें टॉप, मिडिल और बॉटम ऑफ माई हार्ट से थैंक्यू कहना चाहती हूं।
सुष्मिता सेन को पड़ा था दिल का दौरा
आपको बता दें कि मार्च 2023 को सुष्मिता सेन को जयपुर में वेब सीरीज आर्या के सीजन 3 की शूटिंग के दौरान कार्डियक अरेस्ट का सामना करना पड़ा था। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया था कि उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है और उनके दिल में एक स्टेंट लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications