'पैसों के लिए ललित मोदी के साथ, लालची गोल्ड डिगर औरत', जमाने भर के ताने सुन गुस्साईं सुष्मिता, दिया ये जवाब
'पैसों के लिए ललित मोदी के साथ, लालची गोल्ड डिगर औरत', जमाने भर के ताने सुन गुस्साईं सुष्मिता, दिया ये जवाब
मुंबई, 18 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष और बिजनेस मैन ललित मोदी के साथ अफेयर को लेकर चर्चाओं में हैं। ललित मोदी से रिश्ता रखने को लेकर सुष्मिता सेन ट्रोल भी हो रही हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा है कि सुष्मिता सेन पैसों के लिए ललित मोदी को डेट कर रही हैं। तो वहीं कई लोगों ने उन्हें गोल्ड डिगर और लालची औरत भी कहा है। इन तानों को सुनने के बाद अब सुष्मिता सेन भड़क गई हैं और उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर ट्रोलर्स को जवाब दिया है। सुष्मिता ने कई मीडिया संस्थान की खबरों को रिट्वीट भी किया है, जिसमें एक्ट्रेस को लेकर पॉजिटिव बातें लिखी हैं। सुष्मिता सेन ने गोल्ड डिगर कहे जाने पर खुद को ''सेल्फ मेड विमन'' बताया है।

'सुष्मिता सेन एक सेल्फ मेड विमन...'
ललित मोदी और अपने रिश्ते को लेकर लिखा गया एक लेख सुष्मिता सेन रविवार (17 जुलाई) को शेयर किया। ये न्यूज आर्टिकल ' She the people tv' की है। सुष्मिता सेन ने इस आर्टिकल को शेयर करते हुए कैप्शन के तौर पर न्यूड हेडिंग का इस्तेमाल किया। अंग्रजी में सुष्मिता ने लिखा, ''महिलाओं को गोल्ड डिगर बताने वाली, ये प्रॉब्लमैटिक कल्चर है।' इसके अलावा इसके सुष्मिता ने हैशटैग में ''ए सेल्फ मेड विमन'' लिखा।

सुष्मिता ने बता दिया वो पैसों के लिए नहीं बनाती रिश्ता...!
सुष्मिता सेन ने खुद को सेल्फ मेड विमन कहकर ये बता दिया है कि वो पैसों के लिए किसी के साथ भी रिश्ता नहीं बनाती हैं। सुष्मिता सेन का ये ट्वीट वायरल हो रहा है। सुष्मिता सेन ने ट्रोलर्स को इस ट्वीट के जरिए जवाब दिया है कि महिलाओं को नीचा दिखाना और उनका सम्मान ना करना, इस समाज का हिस्सा है।

'पूर्व मिस यूनिवर्स की डेटिंग लगातार चर्चा का विषय...'
सुष्मिता सेन ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ ऐसे न्यूज आर्टिकल भी शेयर किए हैं, जिसमें उनके और ललित मोदी के रिश्ते को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया गया है। सष्मिता ने वोग इंडिया का भी एक आर्टिकल शेयर किया, जिसकी हेडिंग थी, 'सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिश्ते पर हो रही चर्चा पाखंड का एक अच्छा उदाहरण मास्टरक्लॉस है।' सुष्मिता ने आर्टिकल का एक हिस्सा भी शेयर किया था, जिसमें लिखा था, ''पूर्व मिस यूनिवर्स की डेटिंग पसंद लगातार बेवजह, सार्वजनिक रूप से चर्चा का विषय बनी हुई है।'' इसके साथ भी सुष्मिता सेन ने हैशटैग में ''ए सेल्फ मेड विमन'' लिखा।

सुष्मिता बोलीं- ये देखकर दिल टूटता है कि लोग कितने दुखी हैं...
सुष्मिता सेन ने इससे पहले अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ''अपने अस्तित्व और अंतरात्मा में मैं पूरी तरह केंद्रित हूं...मुझे ये बात पसंद है कि कैसे प्रकृति अपनी सारी सृष्टि को एक में विलीन कर एकता का एहसास कराती है। जब हम बैलेंक को ब्रेक करते हैं, तो हम इस नेचर की प्रक्रिया से अलग हो जाते हैं। ये देखकर मेरा दिल टूटता है कि हमारे आसपास की दुनिया बहुत नाखुश और दुखी होती जा रही है।''

'जो लोग मुझे नहीं जानते हैं, वो भी मुढे गोल्ड डिगर कह रहे हैं...'
सुष्मिता सेन ने आगे कहा, ''तथाकथित बुद्धिजीवी अपनी मूर्खता के साथ, इग्नोरेंट लोग अपनी घटिया और फनी गॉसिप्स के साथ, वो लोग जो मेरे कभी दोस्त भी नहीं थे, जो लोग मुझे जानते तक नहीं थे, वो भी मेरे बारे में बड़े-बड़े विचार और मेरे कैरेक्टर के बारे में जानकारी शेयर कर रहे हैं। मुझे गोल्ड डिगर बता रहे हैं। ये लोग कितने जीनियस लोग हैं...।''

'मैं गोल्ड से ज्यादा हीरे खोजती हूं..'
सुष्मिता सेन ने आगे लिखा, ''मैं गोल्ड से ज्यादा हीरे खोजती हूं। मैंने हमेशा से हीरे को अधिक महत्व दिया है। जिसके लिए मैं मशहूर भी हूं। आज भी मैं लिए हीरे खुद ही खरीदती हूं। मुझे अपने शुभचिंतकों और प्रियजनों का पूरा समर्थन मिला है, जो मुझे पसंद हैं। आप लोग जान लीजिए कि आपती सुश (खुद को) बिल्कुल ठीक है। क्योंकि मैं कभी भी अंधकार में नहीं रही, मैं सूर्य हूं।''

सुष्मिता को मिला फैंस का साथ
इन ट्वीट्स को पोस्ट करने के बाद सुष्मिता सेन को उनके प्रशंसकों से काफी समर्थन मिला। कई लोगों ने कहा कि उसे 'नफरत और ट्रोल करने वालों को नजरअंदाज' करना चाहिए। एक फैन ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, "आप इन सभी कमेंट्स से ऊपर हैं, इन सभी चीजों के बारे में आपको नहीं सोचना चाहिए।"' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''आपकी ओर से बहुत ही सम्मानजनक प्रतिक्रिया आई है।''

ललित ने सुष्मिता के साथ डेटिंग की बात बता सबको चौंकाया
ललित मोदी ने कुछ दिनों पहले सुष्मिता के साथ सार्डिनिया और मालदीव की छुट्टियों की तस्वीरें साझा कर डेटिंग की बात बता सबको चौंका दिया। ललित मोदी ने सुष्मिता को अपना 'बेटर हाफ' बताया है। बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों शादीशुदा नहीं है बल्कि सिर्फ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्पष्टीकरण भी पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लिखा, वह शादीशुदा नहीं है लेकिन 'प्यार से घिरी हुई हैं।'












Click it and Unblock the Notifications