क्या 48 की उम्र में दुल्हन बनेंगी सुष्मिता सेन? एक्ट्रेस ने रोहमन शॉल संग शादी के प्लान्स पर तोड़ी चुप्पी

Sushmita Sen On Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज आर्या 3 को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस इन दिनों इसका जोर-शोर से प्रमोशन करने में बिजी हैं। इसके अलावा वह आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने शादी के प्लान्स को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

जब से सुष्मिता सेन का रोहमन शॉल से ब्रेकअप के बाद वापस पैचअप हुआ है तो फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। इस कपल को फैंस काफी पसंद करते हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया। अब आर्या 3 के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस रोहमन संग शादी को लेकर बयान दिया।

Sushmita Sen

फिल्म कंपेनियन को दिए इंटरव्यू में सुष्मिता सेन ने कहा, मुझे मालूम है कि लोग सोचते हैं कि इस स्टेज पर मुझे सेटल हो जाना चाहिए। लेकिन मैं इसे इतनी तवज्जो नहीं देती। यहां ये जानना जरूरी है कि मैं शादी चीज पर बहुत यकीन करती हूं। लेकिन फिलहाल मेरा कोई प्लान नहीं है।

सुष्मिता सेन ने आगे कहा कि, 'मुझे कुछ अविश्वसनीय लोगों को जानने का सौभाग्य मिला है, जिनमें मेरे आर्या के डायरेक्टर राम माधवानी और मेरी प्रोड्यूसर अमिता माधवानी शामिल हैं। ये सबसे खूबसूरत कपल्स में से एक हैं जिन्हें मैं काफी अच्छे से जानती हूं। लेकिन मैं कंपैनियनशिप और दोस्ती पर ज्यादा भरोसा करती हूं। अगर पार्टनर में ये सब चीजें तो फिर शादी हो सकती है। लेकिन एक रिश्ते में एक रिस्पेक्ट और दोस्ती बहुत जरूरी है।'

बता दें कि, सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल काफी समय से एकसाथ हैं। एक्ट्रेस ने साल 2018 में उनके साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। लेकिन साल 2021 में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद एक्ट्रेस का नाम ललित मोदी के साथ जुड़ा। जिसके साथ कई रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईँ। हालांकि अब एक्ट्रेस रोहमन के साथ वापस पैचअप हो चुका है। दोनों अक्सर कई इवेंट्स में एकसाथ नजर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+