'समझ नहीं आया पर सुनकर अच्छा लगा', सुष्मिता सेन और ललित मोदी के ब्रेकअप पर आई फनी मीम्स की बाढ़
सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिलेशनशिप को 2 महीने भी नहीं हुए कि अब दोनों के ब्रेकअप की चर्चाएं तेज हो गई हैं। लेकिन लगता है कि दोनों के ब्रेकअप से फैंस काफी खुश हैं।
मुंबई, 7 सितंबर: ललित मोदी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपने रिलेशनशिप को 2 महीने पहले यानी जुलाई 2022 को ऑफिशियल किया था। ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ सोशल मीडिया पर कुछ कोजी तस्वीरें शेयर की थीं। यहां तक कि ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम पर भी प्रोफाइल फोटो बदलकर सुष्मिता सेन के साथ लगाई। लेकिन रिलेशनशिप को 2 महीने भी नहीं हुए ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से सुष्मिता सेन को हटा दिया। बस फिर क्या था उनके बदलाव देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

ललित मोदी और सुष्मिता सेन पर बने फनी मीम्स
सुष्मिता सेन और ललित मोदी के ब्रेकअप की खबरें जैसे ही सामने आई तो सोशल मीडिया पर मीमर्स एक्टिव मोड पर आ गए। सोशल मीडिया पर इस वक्त दोनों के ब्रेकअप को लेकर कई तरह के फनी मीम्स शेयर किए जा रहे हैं और सभी यूजर्स दोनों के ब्रेकअप होने पर जमकर मजे ले रहे हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ब्रेकअप की खबर से यूजर्स की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।
फनी मीम्स देखकर नहीं रूकेगी हंसी
सुष्मिता सेन और ललित मोदी के ब्रेकअप पर बन रहे मीम्स को देख आप भी हंसी के मारे लोटपोट हो जाएंगे। एक यूजर ने हम साथ साथ हैं फिल्म का पोस्टर शेयर करके बताया कि स्टार कपल के ब्रेकअप के बाद सिंगल बॉयज- 'ये तो सच है कि भगवान है' गाना गा रहे हैं।
मुन्ना भइया का किया पोस्टर शेयर
एक यूजर ने मिर्जापुर के मुन्ना भइया का एक पोस्टर शेयर किया है। जिसमें वह 2 महीने के बाद हुए ब्रेकअप पर कह रहे हैं कि, 'बहुत तकलीफ होती है जब आप योग्य हों और लोग आपको योग्यता को ना पहचाने'।
'समझ नहीं आया, लेकिन ये सुनकर अच्छा लगा'
वहीं, एक दूसरे यूजर ने एक मीम में बताया है कि ललित मोदी के सुष्मिता सेन का नाम उनके बायो से डिलीट करने के बाद नेटिजन्स कह रहे हैं- समझ नहीं आया, लेकिन ये सुनकर अच्छा लगा। यहां देखिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फनी मीम्स

ललित मोदी ने दिया ब्रेकअप का हिंट
आपको याद दिला दें कि ललित मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सुष्मिता सेन के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाते हुए कुछ कोजी तस्वीरें शेयर की थी। साथ ही उन्होंने अपने रिलेशपशिप को ऑफिशियल किया था और इतना ही नहीं उन्होंने तो इंस्टाग्राम डीपी में भी सुष्मिता संग अपनी तस्वीर लगाते हुए इंट्रो में उन्हें अपना पार्टनर बताया था। लेकिन ललित मोदी अपनी सोशल मीडिया पर प्रोफाइल अपडेट की है और सुष्मिता सेन को हर तरफ से हटा दिया है। जिसके बाद से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कोई गड़बड़ है।












Click it and Unblock the Notifications