Sushmita Sen की एक्स भाभी चारु असोपा ने छोड़ा मुंबई, हुई ऐसी हालत, अब बेच रहीं ये सामान
Sushmita Sen Ex Bhabhi Charu Asopa: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की एक्स भाभी इस समय खबरों में छाई हुई हैं। दरअसल टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा ने जब से सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से तलाक लिया है, उसके बाद से उनकी हालत काफी खरबा हो गई है।
चारु असोपा ने मुंबई छोड़ दिया है
फिलहाल खबर है कि चारु असोपा ने मुंबई छोड़ दिया है और वह अपनी बेटी जियाना के साथ अपने होम टाउन बीकानेर (राजस्थान) में रह रही हैं। हाल ही में चारु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह सूट और साड़ी बेचती नजर आ रही हैं।

सुष्मिता सेन की एक्स भाभी की हुई ऐसी हालत
आपको बता दें कि सुष्मिता सेन की एक्स भाभी एक्ट्रेस चारु असोपा अपना और अपनी बेटी का पेट भरने के लिए ऑनलाइन साड़ी और सूट बेच रही हैं। चारु के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने जहां इस काम के लिए चारु को सपोर्ट किया है, वहीं कुछ लोग उनकी आर्थिक स्थिति पर सवाल उठा रहे हैं।
ऑनलाइन सूट और साड़ी बेच रही हैं चारु
-सोशल मीडिया पर लोग कह रहा हैं कि सुष्मिता सेन की एक्स-भाभी चारु असोपा आज ऑनलाइन सूट बेचकर गुजारा कर रही हैं। वहीं चारु असोपा ने लोगों के सवालों से परेशान होकर इस मामले में अपना बयान दिया है। उन्होंने अपनी इस हालत की सच्चाई सबके सामने बयां की है।
-हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में चारु असोपा ने कबूल किया है वह सच में ऑनलाइन कपड़े बेच रही हैं। उन्होंने कहा- मैं मुंबई छोड़कर अपने होम टाउन बीकानेर में शिफ्ट हो चुकी हूं। मैं फिलहाल अपने माता-पिता के साथ ही रह रही हूं। जियाना और मेरे को यहां आए हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है।
'मुंबई में रहना मुश्किल हो रहा था'
-मुंबई छोड़ने के बारे में बात करते हुए चारु असोपा ने बताया कि मुंबई में रहना उनके लिए आसान नहीं था। चारु असोपा ने कहा- मुंबई में रहने के लिए बहुत पैसे की जरूरत होती है। मेरे लिए, एक महीना का खर्चा 1 से 1.5 लाख रुपये तक आता था, जिसमें किराया और सब कुछ शामिल होता था, जो बिल्कुल आसान नहीं था।
-चारु असोपा ने आगे कहा- इसके अलावा मैं जियाना को नैनी के साथ अकेला नहीं छोड़ना चाहती थी। जब मैं मुंबई के नायगांव में शूटिंग करती थी तो मेरे लिए घर वापस आना मुश्किल हो जाता था। ऐसे में मैं पूरी प्लानिंग के साथ बीकानेर शिफ्ट हुई हूं। मैंने अपना खुद का काम भी शुरू कर दिया है। ये कोई जल्दबाजी में लिया गया फैसला नहीं था।
'ऑर्डर लेने से पैकेज भेजने तक का काम मैं खुद कर रही हूं'
चाकर असोपा ने आगे कहा- जब आप कुछ नया शुरू करते हैं, तो हर कोई संघर्ष करता है। मेरे मामले में क्या अलग है? मैं सब कुछ खुद कर रही हूं, ऑर्डर लेने से लेकर पैकेज भेजने तक और स्टॉक लाने तक। जब मैं मुंबई में एक्टिंग के लिए आई थी, तब भी ये आसान नहीं था। मैंने अपनी पहचान बनाने के लिए स्ट्रगल किया और मैंने इसे संभाला।
एक्स पति राजीव सेन को लेकर चारु ने कही ऐसी बात
चारु असोपा ने कहा कि वह अपनी बेटी जियाना को उसके पापा एक्टर राजीव सेन से मिलने देती हैं। उन्होंने कहा- भले ही मेरे और राजीव के रिश्ते खराब हो गए हों लेकिन राजीव जियाना के पापा हैं और उनसे कभी भी मिल सकते हैं। उन्होंने कहा- राजीव हमेशा बीकानेर में अपनी बेटी से मिलने आ सकते हैं। मुंबई छोड़ने से पहले, मैंने उन्हें अपने प्लान के बारे में एक मैसेज भेजा था।












Click it and Unblock the Notifications