Sushmita Sen: हार्ट अटैक के बाद ही 'ताली' की शूटिंग के लिए लौटीं सुष्मिता सेन, मेकर्स ने किया खुलासा

Sushmita Sen Taali: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अपकमिंग सीरीज 'ताली' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ये वेब सीरीज ट्रांसजेंडर श्रीगौरी सावंत की लाइफ पर बेस्ड है। ट्रेलर में सुष्मिता की एक्टिंग ने फैंस को काफी इंप्रेस कर दिया। इस बीच सीरीज के मेकर्स ने एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

ताली के मेकर्स का बड़ा खुलासा
वेब सीरीज ताली के मेकर्स अर्जुन सिंह बारां और कार्तिक डी निशानदार ने ट्रेलर के लॉन्च इवेंट के दौरान सुष्मिता सेन से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सुष्मिता सेन इतनी ज्यादा मेहनती हैं कि हार्ट अटैक होने के बावजूद महज आठ दिन बाद ही उन्होंने इस सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी थी। जब हमने उनके हार्ट अटैक की खबर सुनी थी तो हम सभी उनकी हेल्थ को लेकर चिंता में थे।

Sushmita Sen

हार्ट अटैक के 8 दिन बाद ही शूटिंग पर लौटीं सुष्मिता
आपको बता दें कि, सुष्मिता सेन ने खुद सोशल मीडिया पर हार्ट अटैक की जानकारी दी थी। जिससे उनके फैंस काफी चिंता में आ गए थे। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में बताया था कि, जयपुर में 'आर्या 3' की शूटिंग कर रही थी तब उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद एक्ट्रेस को टीम ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक, फिलहाल एक्ट्रेस बिल्कुल ठीक हैं और वह अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में फोकस कर रही हैं।

इस दिन रिलीज होगी ताली
मेकर्स ने यह भी बताया तबियत खराब होने के बावजूद सुष्मिता ने शानदार एक्टिंग की। उन्होंने मेकर्स से बिना कोई शिकायत के बखूबी तरह से काम किया। वहीं सुष्मिता सेन की अपकमिंग सीरीज 'ताली' में उनके किरदार की बात करें तो वह ट्रांसजेंडर गौरी सावंत के किरदार में हैं। ये सीरीज 15 अगस्त को ओटीटी जियो पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+