सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई वाले घर को बनाया 'केदारनाथ', घर को किया मंसूर जैसा क्रिएट, देखें अनदेखा वीडियो

Sushant Singh Rajput Mumbai House: बॉलीवुड के रहे उभरते हुए सितारे सुशांत सिंह राजपूत भले ही इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन आज भी वह फैंस की यादों में जिंदा हैं। अक्सर उनके साथ काम कर चुके डायरेक्टर्स और को-स्टार्स ने एक्टर के काम को लेकर समर्पण की तारीफ करते रहते हैं। वह किसी भी किरदार में ढलने के लिए काफी कड़ी मेहनत करते थे। अब इसका एक सबूत उनकी वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है।

साल 2018 में रिलीज हुई सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ की कहानी आपदा पर आधारित है। इस फिल्म से सारा अली खान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने मंसूर खान की भूमिका निभाई थी। अब इस किरदार में ढलने के लिए उन्होंने किस कदर मेहनत की थी इसका अंदाजा वायरल वीडियो से लगाया जा सकता है। एक्टर ने मंसूर खान बनने के लिए अपना मुंबई वाला घर बिल्कुल वैसा बना दिया था।

Sushant Singh Rajput

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुशांत के कमरे में मिट्टी और स्टील के बर्तन रखे हुए हैं। बेड के बजाय जमीन पर बिस्तर लगाया गया था। दीवार पर साधारण कपड़े रखे हुए हैं। एक कोने में सामान रखा हुआ है जबकि दूसरी जगह एक छोटी सी टेबल है। एक्टर ने सुपरस्टार की जिंदगी को छोड़ मंसूर की लाइफ को अपना लिया था। वो भी सिर्फ इसलिए ताकि वह अपने किरदार में जान डाल सकें।

सुशांत सिंह राजपूत का ये अनदेखा वीडियो उनके खास दोस्त ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। फिल्म केदारनाथ को पूरे 5 साल हो चुके हैं ऐसे में उन्होंने सुशांत को याद कर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा। एक्टर के करीबी दोस्त कुशाल जावेरी ने लिखा, 'कल केदारनाथ को पूरे 5 साल हो चुके हैं। उस वक्त की कमाल की कहानियां आज भी याद हैं। क्या आप जानते हैं कि सुशांत ने बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट को मंसूर जैसा बनाया था। यह फिल्म की शूटिंग से पहले किया था ताकि सुशांत अपने किरदार को बेहतर तरीके से निभा सकें।' सुशांत सिंह राजपूत की इस वायरल वीडियो पर तमाम फैंस अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

बता दें कि, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। इस खबर को सुनकर हर किसी को बड़ा झटका लगा था। इस मामले में एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि एक महीने बाद ही वह जेल से रिहा हो गई थीं। एक्टर को आखिरी बार फिल्म दिल बेचारा में देखा गया था। जो कि उनकी मौत के बाद रिलीज हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+