सुशांत सिंह राजपूत का फेसबुक अकाउंट हुआ एक्टिव, बदली गई DP, फैंस बोले- लगा जैसे वो वापस आ गया
सुशांत सिंह राजपूत का फेसबुक अकाउंट हुआ एक्टिव, बदली गई DP, फैंस बोले- लगा जैसे वो वापस आ गया
नई दिल्ली, 21 अगस्त: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुंबई स्थित अपने फ्लैट में 14 जून 2020 को मृत पाए गए थे। सुशांत सिंह राजपूत का यूं चले जाना हर किसी को हैरान कर गया था। सुशांत के फैंस के लिए यकीन कर पाना बहुत मुश्किल था कि उनके फेवरिट कलाकार अब इस दुनिया में नहीं रहे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने फिलहाल इस मामले में कोई क्लोजर रिपोर्ट सबमिट नहीं की है। अभी भी सुशांत के फैन्स उनके लिए सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रेंड चलाते रहते हैं। सुशांत को उनके फैन्स अब तक नहीं भूल पाए हैं। सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स को गुरुवार को उस वक्त हैरानी हुई, जब उन्होंने देखा कि सुशांत का फेसबुक अकाउंट एक्टिव है और उनका प्रोफाइल फोटो बदला गया है।

जब अचानक एक्टिव हुआ सुशांत का fb पेज
जून 2020 में सुशांत की मृत्यु के बाद से उनका फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया हैंडल उनकी टीम देख रही है। सुशांत सिंह राजपूत की टीम ने उनकी फेसबुक प्रोफाइल अपडेट की थी। जिसके देखकर फैंस हैरान रह गए थे। हालांकि फेसबुक प्रोफाइल के लिए सुशांत के अकाउंट पर और कोई भी अपडेट नहीं किया गाय है। सुशांत की फोटो देखकर उनके फैंस फिर से इमोशन हो गए। सुशांत की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है।
Recommended Video

फैंस बोले- ऐसा लगा जैसे वो वापस आ गया
सुशांत सिंह राजपूत की बदली हुई प्रोफाइल फोटो को देकर फैन्स ने जमकर कमेंट किएं। कमेंट में लोग पूछ रहे थे आखिर किसने सुशांत के अकाउंट को एक्टिव किया। एक यूजर ने लिखा, ओह माय गॉड मैं हैरान हूं। सुशांत के अकाउंट को कौन कंट्रोल कर रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ऐसा लगा जैसे वो वापस आ गया है।
एक अन्य यूजर ने पूछा, सुशांत का हैंडल कोई और कैसे चला सकता है। ये तो सिर्फ सुशांत ही चला सकते थे। ये हो क्या रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ''यह कैसे संभव है?"

'क्या स्वर्ग में भी इंटरनेट चल रहा है'
सुशांत की डीपी पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ''क्या स्वर्ग में भी इंटरनेट चल रहा है।'' एक अन्य यूजर ने कहा, ''मैं पूरी तरह से चौंक गया, एक सेकंड के लिए मुझे लगा कि वह वापस आ गया है! लेकिन यह कैसे संभव है? उसके खाते को कौन नियंत्रित कर रहा है? वे उसकी प्रोफ़ाइल तस्वीर अपलोड करके क्या साबित करने की कोशिश कर रहे हैं?''

सुशांत की मौत के बाद किया गया था fb पर ये आखिरी पोस्ट
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके फेसबुक पर एक पोस्ट किया गया था। जिसमें लिखा गया था, "आप जैसे फैन्स ही सुशांत के लिए असली 'गॉडफादर' थे। जैसा कि उनसे वादा किया गया था, इस जगह को उनके सभी विचारों, शिक्षाओं, सपनों और इच्छाओं के संग्रह में बदल दिया जाएगा। वह हमेशा चाहते थे कि लोग उनके बारे मे जानें। इसलिए हम उन सभी चीजों को एक साथ लेकर आ रहे हैं। जिन्हें उन्होंने इस दुनिया में पीछे छोड़ दिया है।"

सुशांत की गर्लफ्रेंड पर परिवार ने लगाए थे गंभीर आरोप
अगस्त 2020 में सुशांत का बॉयो अपडेट किया गया था। जिसमें लिखा गया था, ''सुशांत सिंह राजपूत 21 जनवरी 1986 - 14 जून 2020 एक भारतीय अभिनेता, डांसर और ..." सुशांत सिंह की मौत के संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। कहा जा रहा था कि सुशांत डिप्रेशन में थे और दवा पर थे। उनके परिवार ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके पैसों के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। रिया ने आरोपों से इनकार किया है। रिया फिलहाल सुशांत की मौत के सिलसिले में ड्रग्स से जुड़े एक मामले में जमानत पर है।












Click it and Unblock the Notifications