'बूढ़े का रोल थोड़ी ना करूंगा...' महाभारत के 'द्रोणाचार्य' ने ऐसा क्यों कहा? फूट-फूटकर रोए थे एक्टर
Mahabharata Dronacharya Surendra Pal: कई बार सेलिब्रिटीज के साथ ऐसा होता है कि उनका पसंदीदा रोल उन्हें नहीं मिलता और इस चक्कर में वे अच्छी ऑपोर्चुनिटी को भी मिस कर देते हैं और फिर बाद में पछताते हैं। हालांकि कई बार एक्टर्स को ऐसे किरदार एक अलग पहचान दे देते हैं। ऐसा ही हुआ महाभारत में 'द्रोणाचार्य' का किरदार निभाने वाले सुरेंद्र पाल के साथ। मगर एक्टर ने अपने इस किरदार के पीछे के सच के बारे में पहली बार बात की है।
बीआर चोपड़ा की महाभारत में गुरु द्रोणाचार्य की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुरेंद्र पाल ने एक दिलचस्प घटना के बारे में खुलासा किया है। एक्टर ने कहा कि शुरुआती दिनों में एक दिन ऐसा भी था, जब वो अपने उस किरदार को लेकर सिर पकड़कर रो रहे थे, जिसने उन्हें एक खास पहचान दिलाई है।

राजश्री अन्प्लग्ड संग बातचीत में एक्टर ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि महाभारत में उन्हें द्रोणाचार्य की भूमिका निभानी है, तो उन्होंने इस रोल को निभाने से इंकार कर दिया। इसका कारण ये था कि वे एक बूढ़े शख्स का रोल नहीं प्ले करना चाहते थे। हालांकि जब चोपड़ा ने ये सुना तो उन्होंने पाल से कुछ ऐसा कह दिया जिससे एक्टर सबके सामने रो पड़े।
मैं तो हीरो बनने आया हूं.. बूढ़े का रोल थोड़ी ना करूंगा...इसी तरह के कुछ शब्द थे सुरेंद्र पाल के, जब उन्हें पता चला था कि उन्हें महाभारत के द्रोणाचार्य का रोल ऑफर हुआ है। एक दमदार रोल मिलने के बाद भी वे भावुक हुए क्योंकि ये एक बुजुर्ग शख्सियत का रोल था। हालांकि बाद में जब चोपड़ा से उन्होंने बूढ़े किरदार वाली बात कही तो उन्होंने पाल को डांट लगा दी।












Click it and Unblock the Notifications