घर लौटे 'थलाइवा', हार्ट सर्जरी के बाद सुपरस्टार रजनीकांत को अस्पताल से मिली छुट्टी

चेन्नई, 1 नवंबर। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है कि एक्टर रजनीकांत को चेन्नई के कावेरी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बता दें कि साउथ के भगवान कहे जाने वाले एक्टर रजनीकांत को गुरूवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनकी माइनर सर्जरी हुई है। बता दें कि 70 वर्षीय रजनीकांत को गरूवार को अचानक चक्कर आने लगे थे जिसके बाद उन्हें शहर के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती होने के बाद यहां डॉक्टर्स की टीम ने उनकी एक छोटी सर्जरी भी की थी। जिसके बाद उनकी रिकवरी को देखते हुए उन्हें बीती रात अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया और अब रजनीकांत अपने घर आ गए हैं।

Superstar Rajinikanth discharged from hospital after heart surgery

रजनीकांत ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'घर वापसी'। अस्पताल से सकुशल घर लौटने को लेकर रजनीकांत के फैंस भी काफी खुश हैं, उनके घर आगमन पर फैंस ने नारियल तोड़कर अपने एक्टर के अच्छी सेहत की कामना की। फोटो में देखा जा सकता है कि रजनीकांत अपने घर में बने मंदिर के सामने खड़े होकर भगवान की प्रार्थना कर रहे हैं। रविवार को उनके प्रशंसकों ने 108 नारियल तोड़कर और 'मन सोरू' (फर्श पर खाना खाकर) विशेष प्रार्थना की थी।

यह भी पढ़ें: A Rajani : जानिए कौन हैं ए. रजनी, जो कभी सड़कों पर लगाती थीं झाड़ू, अब बन गईं असिस्टेंट कीटविज्ञानी

मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही रजनीकांत को सिनेमा जगत में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उन्हें साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया। दिल्ली से लौटने के बाद वह नियमित जांच के लिए कावेरी अस्पताल गए, जहां बाद में उन्हें भर्ती होना पड़ा। इससे पहले दिसंबर 2020 में स्टार को ब्लडप्रेशर में उतार-चढ़ाव और थकावट के कारण हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में रजनीकांत को 45 साल से अधिक हो चुके हैं। 70 वर्षीय सुपरस्टार ने दक्षिण भारतीय और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है और उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+