Rajinikanth: सुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

Rajinikanth admitted to Apollo Hospital: अभिनेता रजनीकांत की सोमवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई , जिसके बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो ग्रीम्स रोड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्टर को पेट में तेज दर्ज के चलते अस्पताल ले जाया गया है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक 73 वर्षीय अभिनेता रजनीकांत को वैकल्पिक प्रक्रिया के लिए इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. साई सतीश की देखरेख में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

Superstar Rajinikanth

एक्टर रजनीकांत की आज कार्डिएक कैथ लैब में सर्जरी की जाएगी। बता दें कि इससे पहले रजनीकांत को हाल ही में अपनी आगामी फिल्म वेट्टैयान के ऑडियो लॉन्च पर देखा गया था, जहां एक्टर ने मंच पर अपने आकर्षक डांस मूव्स से लोगों को आश्चर्य में डाल दिया था।

दमदार पोस्टर के साथ रिलीज डेट का ऐलान

बता दें कि कल यानी 2 अक्तूबर को रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की 'वेट्टैयन' का ट्रेलर 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रहा है। ये फिल्म 10 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में रजनीकांत का एक नया पोस्टर भी रिलीज किया है, जिसमें रजनीकांत चश्मा लगाए बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं।

'वेट्टैयन'फिल्म के पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है, लक्ष्य निर्धारित है। फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के खिलाफ है, जबकि रजनीकांत एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की भूमिका में नजर आएंगे। ये क्लैश और दोनों दिग्गजों की एक बार फिर दमदार एक्टिंग देखने का मौका मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+