सुपरहिट कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' इस OTT प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज, जानें इसके बारे में सबकुछ

Kantara OTT Release: ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' आज ओटीटी पर रिलीज हो गई है। इसे कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया है।

Kantara OTT Release: साउथ के फेमस एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' आज ओटीटी पर रिलीज हो गई है। इसे कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया है। हालांकि अभी तक इसका हिंदी वर्जन प्रीमियर ओटीटी पर मौजूद नहीं है। खबर है कि फिल्म 'कांतारा' का हिंदी वर्जन अमेजन प्राइम वीडियो पर नहीं दिखाया जाएगा क्योंकि मेकर्स ने किसी दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म को इस फिल्म के हिंदी राइट्स बेचे हैं।

kantara

अमेजन प्राइम वीडियो पर देखें 'कांतारा'
आपको बता दें कि सुपरहिड कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' का हिंदी वर्जन सिनेमाघरों में तो रिलीज हो चुका है, लेकिन इसकी ओटीटी रिलीज के लिए लोगों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार मेकर्स ने फिल्म के हिंदी वर्जन के राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो की जगह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को बेचे हैं। फिल्म 'कांतारा' उन कन्नड़ फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है, जिसकी कई ओटीटी रिलीज हैं। इससे पहले फिल्म 777 चार्ली के कन्नड़ वर्जन को वूट सिलेक्ट पर रिलीज किया गया था, लेकिन बाकी की सभी भाषाओं में इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर दिखाया जा रहा है। आपको बता दें कि फिल्म 777 चार्ली का तमिल, तेलुगू, हिंदी और मलयालम वर्जन, कन्नड़ ओटीटी रिलीज के दो महीने बाद रिलीज किया गया था।

गत 30 सितंबर को रिलीज हुई थी ये फिल्म
वहीं साउथ के सुपरहिट हीरो किच्चा सुदीप की फिल्म 'विक्रांत रोणा' का कन्नड़ वर्जन ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुआ था, जबकि बाकी सभी वर्जन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुए थे। फिल्म 'कांतारा' गत 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले इसे बाकी की भाषाओं में डब करके ओटीटी पर रिलीज करने की प्लानिंग थीं, लेकिन इसकी पॉप्युलैरिटी को देखते हुए बाकी की भाषाओं में भी सिनेमाघरों में ही रिलीज किया गया था। दो हफ्ते में ही हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम वर्जन आ गए थे। फिल्म ने हिंदी को मिलाकर 100 करोड़ और वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+