7 वर्षीय फ्लोरिना गोगोई बनीं 'सुपर डांसर चैप्टर 4' की विनर, पहले दिन से सबकी थीं चहेती

7 वर्षीय फ्लोरिना गोगोई बनीं 'सुपर डांसर चैप्टर 4' की विनर, पहले दिन से सबकी थीं चहेती

मुंबई, 10 अक्टूबर: असम के जोरहाट की रहने वाली 7 वर्षीय फ्लोरिना गोगोई सोनी टीवी के किड्स डांस रियलिटी शो सुपर डांसर- चैप्टर 4 की विनर बन गई हैं। फ्लोरिना गोगोई ने 15 लाख रुपये का नकद इनाम जीता है। वहीं फ्लोरिना गोगोई के सुपर गुरु तुषार शेट्टी को 5 लाख रुपये का इनाम मिला है। फ्लोरिना गोगोई जजों की फेवरेट कंटेस्टेंट में से एक थीं। पहले दिन से ही फ्लोरिना गोगोई सबकी चहेती थीं। उन्होंने शो में अपने डांस मूव्स से सभी को इम्प्रेस कर दिया था।

Florina Gogoi

पृथ्वीराज को फर्स्ट रनर-अप घोषित किया गया। शो में उनके सुपर गुरु सुभ्रनील पॉल थे। हर फाइनलिस्ट को 1 लाख के चेक के साथ प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है।

सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं फ्लोरिना गोगोई

फ्लोरिना गोगोई सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर फ्लोरिना गोगोई के 2 लाख 53 हजार फॉलोअर्स हैं। सुपर डांसर- 4 जीतने के बाद उनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। फ्लोरिना गोगोई सुपर डांसर-4 में आने के पहले भी असम में काफी मशहूर थीं। वह अक्सर डांस बैटल में हिस्सा लिया करती हैं।

फ्लोरिना गोगोई ने विनर बनने के बाद क्या कहा?

विनर बनने के बाद फ्लोरिना गोगोई ने कहा, "मुझे नहीं पता कि क्या कहना है! मैं बहुत खुश और एक्साइटेड हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं इस दिन को कभी भूल पाऊंगी। मैं सभी को थैक्यू कहना चाहती हूं। जिन्होंने मुझे वोट दिया और सुपर डांसर पर मेरा सपोर्ट किया। और मुझ पर विश्वास करने और मुझे सिखाने के लिए तुषार भैया को बहुत बड़ा थैंक्यू। सुपर डांसर की वजह से, मैंने कई नए दोस्त बनाए हैं, मुझे उनकी याद आएगी। मैं डांस करना जारी रखना चाहती हूं और नए-नए डांस स्टाइल सीखना चाहती हूं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+