Sunny Leone भी हो चुकी हैं डीपफेक का शिकार, एक्ट्रेस ने कहा, 'कोई नहीं समस्या नहीं है'

Sunny Leone Deepfake: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना सबसे पहले डीपफेक का शिकार हुई थीं। इसके बाद कई बॉलीवुड एक्ट्रेस की फोटो मॉर्फ्ड करके वीडिया वायरल हुई। इस खबर के बाद आम जनता से लेकर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स सभी ने काफी चिंता जाहिर की। वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने डीपफेक मामले में पहली बार चुप्पी तोड़ी।

सनी लियोनी ने हाल ही में इंडिया टूडे को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह डीपफेक का शिकार हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि, मैं भी इसका शिकार बनी हूं, लेकिन मैं इससे प्रभावित नहीं होती हूं और न ही ज्यादा गंभीर तरीके से लेती हूं। एक लड़की के तौर पर इसमें उनकी कोई गलती नहीं होती है और कोई लड़की इसे सीरियस लेती है तो उसे साइबर सेल जैसी जगह पर रिपोर्ट दर्ज करवाती है।

Sunny Leone

सनी लियोनी ने इस मामले में आगे बात करते हुए कहा कि, डीपफेक कोई नहीं समस्या नहीं है। काफी समय से लोग तकनीकि का गलत इस्तेमाल करते आ रहे हैं। अगर मैं इस मामले में खुलकर बात करूं तो सेलिब्रिटी सावधानी नहीं बरत रहे हैं। जबकि इन मामलों में बिना देरी करे तुरंत आवाज उठानी चाहिए।

सनी लियोनी ने आगे कहा, 'जिस तरह से हमने बीते साल कुछ मामलों में देखा। ये उन लोगों की गलत सोच को पेश करता है। जिस तरह से वह एआई की मदद से वह फोटो का गलत इस्तेमाल कर वीडियो को बना रहे हैं। ये काफी गंभीर समस्या है। सिस्टम आपके साथ है, आपको बस इसे करने की जरूरत है।'

बता दें कि, रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें एक लड़की लिफ्ट में एंटर करते हुए नजर आई थी। उस दौरान ये वीडियो काफी चर्चा में रहा। यहां तक कि एक्ट्रेस ने इस मामले में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके बाद आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और काजोल जैसी एक्ट्रेसेस भी डीपफेक का शिकार हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: विजय देवरकोंडा से पहले इस एक्टर से हुई थी रश्मिका की सगाई, फिर इस वजह से हुईं राहें अलग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+