विजय देवरकोंडा से पहले इस एक्टर से हुई थी रश्मिका की सगाई, फिर इस वजह से हुईं राहें अलग
Rashmika Mandanna Rakshit Shetty: साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना आए दिन चर्चा में रहती हैं। हाल ही में वह रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने एक बार फिर अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया। इस बीच खबर है कि एक्ट्रेस जल्द ही अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा से सगाई करने वाली हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले रश्मिका की मशहूर एक्टर रक्षित शेट्टी के साथ सगाई टूट चुकी है।
बता दें कि, पुष्पा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का काफी समय से साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ नाम जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई बार साथ में इवेंट्स और वेकेशन पर देखा जा चुका है। हालांकि इन सबके बावजूद दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया। लेकिन विजय देवरकोंडा से पहले रश्मिका की लाइफ में एक्टर रक्षित शेट्टी की एंट्री हुई थी। दोनों ने सगाई भी कर ली थी लेकिन एक साल बाद ही एक रिश्ता खत्म हो गया।

बता दें कि Kirik Party फिल्म की शूटिंग के दौरान रश्मिका का दिल एक्टर रक्षित शेट्टी पर आया था। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट भी किया और इसके बाद साल 2017 में कपल ने सगाई कर ली। जबकि रक्षित शेट्टी रश्मिका से उम्र में 14 साल बड़े थे लेकिन इसके बावजूद दोनों ने अपने एकसाथ रहने का फैसला किया।
लेकिन लगता है कि इस रिश्ते को किसी की नजर लग गई थी और सगाई के एक साल बाद ही रश्मिका और रक्षित की सगाई टूट गई थी। हालांकि एक्ट्रेस ने कभी भी इस पर खुलकर बात नहीं की लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कपल की सगाई के टूटने की पीछे की वजह उनका परिवार था।
वहीं एक इंटरव्यू के दौरान जब रक्षित शेट्टी से पूछा गया था कि सगाई टूटने के बाद उनके रश्मिका के साथ कैसे संबंध हैं। इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि, वह दोनों अब केवल अच्छे दोस्त हैं। दोनों एक दूसरे को बर्थडे पर विश कर देते हैं। बता दें कि, जब रश्मिका की सगाई टूटी थी तो वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications