सनी लियोन का खुलासा- बीती जिंदगी में किए इस एक काम के लिए है शर्मिंदगी
मुंबई, 16 अक्टूबर: एक्ट्रेस सनी लियोन जल्दी ही वन माइक स्टैंड सीजन 2 में स्टैंड-अप कॉमेडी करती दिखेंगी। इसका ट्रेलर भी सामने आ गया है, जिसमें उन्होंने बतौर स्टैंड-अप कॉमेडियन अपने हुनर की झलक दिखाई है। ट्रेलर में सनी एक ऐसी चीज के बारे में बात कर रही है जो उसने अतीत में की है और जिससे वह शर्मिंदा है।

सनी ने बताया किस चीज पर शर्मिंदा
सनी ट्रेलर में अपना परिचय देती है, मैं सनी लियोन हूं। आप मुझे कुछ कामों के लिए जानते हैं जो मैंने अपनी गुजरी जिंदगी में किए हैं। मैं कह सकती हूं एक काम ऐसा हुआ है, जिससे मैं थोड़ा लज्जित महसूस कर सकती हूं। इसके बाद वो कहती हैं कि वो है फिल्म- 'मस्तीजादे'

सनी के जवाब पर पति भी हंस पड़े
सनी लियोन के मस्तीजादे करने को शर्मिंदगी की वजह बताने पर ना सिर्फ दूसरे लोग बल्कि उनके पति डेनियल वेबर भी जोर से हंस पडे। मस्तीजादे मिलाप जावेरी की एक एडल्ट कॉमेडी थी और इसमें सनी डबल रोल में थी। बता दें कि सनी पोर्न फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। ऐसे में अक्सर उनके अतीत को लेकर उनसे सवाल होता रहा है।

22 अक्टूबर से शो का प्रीमियम
'वन माइक स्टैंड सीजन 2' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों की इसमें दिलचस्पी बढ़ गई है। इस सीजन में चेतन भगत, फेय डिसूजा, रफ्तार, करण जौहर और सनी लियोनी नजर आने वाले है। शो का प्रीमियर 22 अक्टूबर को किया जाएगा। इस शो में बड़ी हस्तियां पहली बार स्टैंड-अप कॉमेडी करती हुई दिखाई देती है। पिछले सीजन में भुवन बम, विशाल ददलानी, तापसी पन्नू, ऋचा चड्ढा और राजनेता डॉ. शशि थरूर जैसे सेलब्रिटी नजर आए थे।
कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं सनी
सनी लियोन पोर्न इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस रही हैं। पोर्न फिल्में छोड़कर वो भारत आई थीं और यहां बिग बॉस में उन्होंने एंट्री ली थी। बिग बॉस से ही देखते ही उनको जिस्म 2 के लिए कास्ट कर लिया गया था। पूजा भट्ट ने तो इस कास्टिंग पर कहा था कि वह लोगों की धारणाएं तोड़ना चाहती हैं कि एक पॉर्न स्टार एक्टर क्यों नहीं बन सकती। इस फिल्म से सनी लियोन को खूब फेम हासिल हुआ। जिस्म 2 ने विवाद का सामना भी किया था। कई संगठनों ने इस फिल्म को लेकर प्रदर्शन किया था। जिस्म 2 के बाद सनी लियोन को एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएसएस 2 में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने आइटम नंबर भी किए।












Click it and Unblock the Notifications