Sunny Leone Birthday: कितने करोड़ की मालकिन हैं सनी लियोन? विदेश में भी है आलीशान मकान
बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोन का आज 13 मई को जन्मदिन है। आज सनी लियोन 41 वर्ष की हो चुकी हैं। बताया जाता है कि करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं।
मुंबई, 13 मई: बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोन का आज 13 मई को 41वां जन्मदिन है। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। सनी लियोन सोशल मीडिया पर भी अक्सर एक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरों को फैंस भी काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा सनी लियोन के पास करोड़ों की संपत्ति भी है। वहीं बात करें उनके नेट वर्थ की तो, सनी लियोनी की नेट वर्थ 98 करोड़ है।

सनी लियोन का 41वां जन्मदिन
बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोन का आज 13 मई को जन्मदिन है। आज सनी लियोन 41 वर्ष की हो चुकी हैं। बता दें कि, सनी का जन्म कनाडा में सिख परिवार में हुआ था। उनका असली नाम करणजीत कौर वोहरा है। सनी लियोन एक फिल्म अभिनेत्री, मॉडल, कलाकार हैं। सनी बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे पसंदीदा और प्रशंसित अभिनेताओं में से एक हैं। सनी लियोन फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं और उनके डांस के लाखों फैंस दीवाने हैं।
Recommended Video

सनी लियोन ने कब हुई बॉलीवुड में एंट्री?
सनी लियोन अक्सर अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर वह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। बात करें उनके करियर की तो, सनी लियोन ने 15 साल की उम्र में अपना करियर एक पॉर्न स्टार के तौर पर शुरू किया था। लेकिन, साल 2012 में उन्होंने पॉर्न फिल्मों को अलविदा कर बॉलीवुड में कदम रखा। आज वह बॉलीवुड की पॉपुलर हिरोईन में से एक हैं। सनी लियोनी ने साल 2012 में फिल्म जिस्म 2 से अपने करियर की शुरुआत की थी। ये सनी की डेब्यू फिल्म थी।

इतने करोड़ संपत्ति की मालकिन हैं सनी लियोन
रिपोर्ट के मुताबिक, सनी लियोन के पास करोड़ों की संपत्ति है। उनके पास कई महंगी गाड़ियां भी हैं। वहीं बात करें उनके नेट वर्थ की तो, सनी लियोनी की नेट वर्थ 98 करोड़ है। उनकी साल की इनकम 2 करोड़ है। इसके अलावा वह कई रियलिटी शोस में स्टेज परफॉर्म करती हुई नजर आती हैं। सनी लियोन एक फिल्म के लगभग 4 से 5 करोड़ की फीस चार्ज करती हैं।

सनी लियोन का करियर
सनी लियोन अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी पहली फिल्म 'जिस्म 2' थी जो कि, बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई। लेकिन सनी का करियर चलता रहा। उन्होंने 'जिस्म 2', 'जैकपॉट', 'रागिनी एमएमएस 2', 'एक पहेली लीला', 'कुछ कुछ लोचा है', 'मस्तीजादे', 'वन नाइट स्टैंड' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह कईं रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications