Kennedy Teaser: सनी लियोनी की फिल्म 'केनेडी' का टीजर रिलीज, अनुराग कश्यप ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

Kennedy Teaser Out: फिल्म 'केनेडी' में सनी लियोनी और राहुल भट्ट जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। फिल्म के टीजर में सनी लियोनी चार्ली के किरदार में नजर आ रही हैं।

kennedy

Kennedy Teaser Out: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म 'केनेडी' को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। दरअसल फिल्म 'केनेडी' का ऑफिशियल टीजर रिलीज कर दिया गया है। आपको बता दें कि इस फिल्म की स्क्रीनिंग कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में हो होगी। अब इस फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक रूप से इसका टीजर रिलीज कर दिया है।

सनी लियोनी और राहुल भट्ट की जोड़ी
फिल्म 'केनेडी' में सनी लियोनी और राहुल भट्ट जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। फिल्म के टीजर में सनी लियोनी चार्ली के किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं राहुल भट्ट पूर्व पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म 'केनेडी' के डायरेक्टर और राइटर अनुराग कश्यप ही है। उन्होंने अपनी इस फिल्म के टीजर को रिलीज करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है- बताना कितना मजा आया, ये टीजर देखकर। आपको बता दें अनुराग कश्यप की फिल्म 'केनेडी' 76वें कान फिल्म फेस्टिवल में आगामी 24 मई 2023 को दिखाई जाएगी। देखें ट्रेलर-

थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर कहानी
इस फिल्म के टीजर की शुरुआत अंधेरे में बैठे एक शख्स से होती है जो कहता है- बता कितने कत्ल किए तूने। बता कितना मजा आया। बेहिसाब चल रहा है। तो अपने लाश की कीमत लगाता चल। क्योंकि बाकी रहा तो कुछ और, कुछ भी नहीं। इस बीच तमाम गोली बारी और कत्ल के सीन दिखाए जाते हैं। टीजर के अंत में चार्ली के किरदार में सनी लियोनी की एंट्री होती है। फिल्म का टीजर थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार इस फिल्म की रिलीज डेट अभी तक पता नहीं चल पाई है। फिल्म के हीरो राहुल भट्ट ने केनेडी के कई पोस्टर्स सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+