सनी लियोनी इन 10 खास चीजों से करती हैं करोड़ों की कमाई, एक्ट्रेस के बिजनेस और पैसा जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Sunny Leone Income: सनी लियोनी फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा 10 खास बिजनेस भी संभालती हैं। इन बिजनेस से उन्हें करोड़ों में कमाई होती है। ऐसे में वह एक बेहतरीन बिजनेसवुमेन भी बन गई हैं।

sunny leone

Sunny Leone Income: कभी एडल्ट फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस रह चुकीं सनी लियोनी ने आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बना ली है। सनी लियोनी सबसे पहले टीवी के फेमस रिएलिटी 'बिग बॉस' से सुर्खियों में छाई थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। वह भारत की तरफ से कान फिल्म फेस्टिवल तक में अपना परचम लहरा चुकी हैं। इन दिनों सनी लियोनी की इंडस्ट्री में खूब डिमांड है। हालांकि उन्हें मेन स्ट्रीम की फिल्में कम मिलती हैं लेकिन वह ग्लैमर वर्ल्ड का एक जाना-माना चेहरा हैं।

हाल ही में सनी लियोनी ने साउथ इंडस्ट्री की तरफ भी अपना कदम बढ़ाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सनी लियोनी एक बड़ी बिजनेसवुमन भी हैं। खबर है कि सनी लियोनी इस समय 10 बिजनेस एकसाथ संभाल रही हैं। इन बिजनेस से उन्हें करोड़ों की कमाई होती है। जीक्यू की रिपोर्ट के मुताबिक सनी लियोनी एक बॉलीवुड फिल्म करने के लिए 1.2 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। उनकी कुल संपत्ति फिल्हाल करीब 115 करोड़ रुपये है। आइए आपको बताते हैं सनी लियोनी के इन खास बिजनेस के बारे में।

सनी लियोनी का कॉस्मेटिक ब्रांड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सनी लियोनी ने साल 2018 में अपना एक कॉस्मेटिक ब्रांड लॉन्च किया था, जिसका नाम है उन्होंने स्टार स्ट्रक रखा था। इस कॉस्मेटिक ब्रांड से सनी लियोनी को करोड़ों की कमाई होती है। वहीं इसी साल सनी लियोनी ने अपने पति डेनियल के साथ मिलकर एक इनरवियर ब्रांड 'इनफेमस' भी लॉन्च किया था।

'तीन पत्ती' ऑनलाइन गेम की मालकिन
जानकारी के अनुसार सनी लियोनी एक ऑनलाइन गेम की भी मालकिन हैं। उन्होंने कुछ साल पहले 'तीन पत्ती' नाम से एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक ऑनलाइन गेम लॉन्च किया था। इसके लिए उन्होंने गेम डेवलप करने वाली एक कंपनी के साथ पार्टनरशिप की थी।

सनी लियोनी के फ्रेगरेंस ब्रांड
आपको बता दें कि सनी लियोनी एक्ट्रेस होने के साथा साथ एक बड़ी बिजनेसवुमेन हैं। सनी लियोनी ने कुछ समय पहले ही फ्रेगरेंस के दो ब्रांड भी लॉन्च किए थे। ये ब्रांड परफ्यूम से लेकर डिओडरेंट के लिए जाने जाते हैं। इनकी मार्केट में बहुत अच्छी पहचान है।

वीगन कपड़े बनाने का काम
बहुत ही कम लोगों को पता है कि सनी लियोनी ने I Am Animal नाम के एक वीगन एथलेटिक ब्रांड में भी अपना पैसा लगाया है। इस इंवेस्टमेंट से उन्हें करोड़ों की कमाई होती है। ये ब्रांड 100 फीसदी वीगन कपड़े बनाने के लिए जाना जाता है।

​​इरॉटिक शॉर्ट स्टोरीज से कमाई
​सनी लियोनी एक शानदार राइटर भी हैं। खबर है कि सनी लियोनी ने साल 2019 में मोबाइल बेस्ड पब्लिशिंग हाउस पर अपनी 12 इरॉटिक शॉर्ट स्टोरीज रिलीज की थीं। इन्हें अभी भी जगरनॉट ऐप पर पढ़ा जा सकता है। इससे भी सनी लियोनी को करोड़ों में कमाई होती है।

आईपीएल सॉकर टीम की मालकिन
मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार सनी लियोनी एक सॉकर टीम की मालकिन भी हैं। उन्होंने यूके बेस्ड आईपीएल सॉकर टीम Leicester Galactos में ढेर सारा पैसा इंवस्ट किया है।

सनी लियोनी का एनएफटी
आपको बता दें कि सनी लियोनी ने एनएफटी में भी पैसा लगाया है। सनी लियोनी ने साल 2021 में डिजिटल एसेट्स में इन्वेस्ट किया था। सनी लियोनी ने 2021 में अपना एनएफटी मिसफिट्ज (Misfitz) बनाने के बाद अपना खुद का ई-प्लेटफॉर्म 'आई ड्रीम ऑफ सनी' लॉन्च किया था। इसके जरिए सोशल मीडिया यूजर्स वेबसाइट पर वीकली गेम खेलने के लिए ऑनलाइन एनएफटी कार्ड खरीद सकते हैं।

सनी लियोनी का प्रोडक्शन हाउस
सनी लियोनी न सिर्फ एक एक्ट्रेस हैं बल्कि वह एक प्रोड्यूसर भी हैं। साल 2015 में उन्होंने 'सनसिटी मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' नाम से अपना एक प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था। ये प्रोडक्शन हाउस कई फिल्में बनाता है। इनमें शॉर्ट स्टोरीज भी शामिल हैं।

सिलेब्रिटी बॉक्स क्रिकेट लीग
सनी लियोनी सिलेब्रिटी बॉक्स क्रिकेट लीग चेन्नै स्वैगर्स की मालकिन भी हैं। इस सिलेब्रिटी बॉक्स क्रिकेट लीग से वह बहुत पैसा कमा लेती हैं। इसके लिए वह साउथ में भी काफी मशहूर हो गई हैं।

लाइफस्टाइल और फैशन वेबसाइट
सनी लियोनी ने सलाल 2019 में महिलाओं पर बेस्ड फैशन और लाइफस्टाइल वेबस्टाइट की शुरुआत की थी। इसमें उन्होंने अपना काफी पैसा लगाया है और इससे उन्हें करोड़ों की कमाई भी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+