एडल्ट फिल्मों में काम कर चुकीं सनी लियोनी ने बताया अपना दर्द, कहा- मेरा परिवार मुझे गंदे नामों से....

Sunny Leone Birthday: सनी लियोनी ने अपनी लाइफ में कई सालों तक एडल्ट फिल्मों में काम किया। इसके चलते उन्हें अपना घर-परिवार भी छोड़ना पड़ा था क्योंकि उनके अपने लोग उन्हें सताने लगे थे।

sunny leone

Sunny Leone Birthday: एक्ट्रेस सनी लियोनी ने बड़ी ही मेहनत से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। उनकी हिंदी बिल्कुल साफ नहीं है लेकिन इसके लिए वह जमकर ट्यूशन लेती हैं क्योंकि उन्हें पता है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने के लिए अच्छी हिंदी बोलना कितना जरूरी है। सनी लियोनी एक समय पर एडल्ट फिल्मों में काम करती थीं। ऐसे में इंडस्ट्री के लोग शुरुआत में उन्हें खराब नजरों से देखते थे। सनी लियोनी ने अपनी डॉक्यूमेंट्री में खुद बताया था कि एडल्ट फिल्मों के चलते उन्हें घरवालों से लेकर बाहरवालों तक से बहुत अपमान सहना पड़ता था।

सनी लियोनी का छलका दर्द
एक्ट्रेस सनी लियोनी ने बताया था कि वह किसी को खुश करने के लिए कोई काम नहीं करतीं बल्कि उन्हें काम करना अच्छा लगता है। सनी लियोनी ने अपनी लाइफ में कई सालों तक एडल्ट फिल्मों में काम किया। इसके चलते उन्हें अपना घर-परिवार भी छोड़ना पड़ा था क्योंकि उनके अपने लोग उन्हें सताने लगे थे। सनी लियोनी ने खुद बतायया कि जब उन्होंने बॉलीवुड में काम करना शुरू किया तो उन्हें कई समझौते करने पड़े थे।

'मुझे गंदे नामों से पुकारा जाता था'
सनी लियोनी ने डॉक्यूमेंट्री में कहा था- हिंदी फिल्मों में मुझे कुछ खास तरह के रोल के लिए कहा जाता है। हालांकि मैं अच्छा काम करने की कोशिश करती हूं। सनी लियोनी ने कहा- मैं 19 साल की थी जब मैंने एडल्ट फिल्मों में काम करना शुरू किया था। लोग मुझे पसंद नहीं करते थे। एडल्ट फिल्मों के बारे में जानने के बाद मेरे अपने परिवार के लोग, मुझसे क्या क्या नहीं कहते थे। उन्होंने मुझे गंदे गंदे नामों से पुकारना शुरू कर दिया था क्योंकि मैं जो काम कर रही थी वो उन्हें और उनके समाज को बिल्कुल स्वीकार नहीं था।

'मुझे कई फिल्मों से निकाल दिया गया था'
सनी ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा था- मेरे दोस्तों से लेकर परिवार वालों तक किसी ने मुझे समझने की कोशिश नहीं की थी। एक 19 साल की लड़की को ऐसी नेगेटिव बातें बोली जाती थीं कि तंग आकर मैंने अपने परिवार से अपना रिश्ता खत्म कर लिया था। इसके बाद मैंने बिग बॉस में हिस्सा लिया ताकि लोग मुझे समझ सकें। मैं लोगों को बताना चाहती थी कि वो मेरा काम है, लेकिन मैं एक अच्छी लड़की हूं। मुझे गंदे नामों से न पुकारा जाए। सनी लियोनी ने बताया कि फिल्म के लीड एक्टर्स के कहने पर उन्हें कई मूवीज से निकाल दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+