'आप गलत मत समझना', सुबह 4 बजे सनी लियोनी के घर पहुंचे थे मीका, पति ने दिया ऐसा रिएक्शन

नई दिल्ली, 9 जनवरी: बीते शनिवार को कपिल शर्मा शो में सिंगर मीका सिंह और एक्ट्रेस सनी लियोनी पहुंचीं। वहां पर दोनों ने पूरी टीम के साथ जमकर मस्ती की और अपने कई प्रोजेक्ट्स के बारे में खुलकर बात की। प्रोग्राम के बीच में मीका ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसको सुनकर सभी के हैरान रह गए। ये खुलासा उनके साथ शो में पहुंचीं सनी लियोनी से जुड़ा था।

प्रोग्राम हो गया था लेट

प्रोग्राम हो गया था लेट

कपिल से बात करते हुए मीका ने सबसे पहले सनी लियोनी और उनके पति डैनियल की तारीफ की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका में हुआ एक किस्सा शेयर किया। मीका के मुताबिक वो एक बार सनी के लॉस एंजिल्स वाले घर गए थे। उस वक्त उनको लगा था कि वो रात 11.30 बजे तक पहुंच जाएंगे, लेकिन उनका प्रोग्राम लेट से खत्म हुआ, जिस वजह से वो सुबह के 4 बजे पहुंचे। उस दौरान उन्होंने डोर बेल बजाई और दरवाजा खुलते ही कहा कि आप गलत मत समझना।

सनी ने की कपिल की शिकायत

सनी ने की कपिल की शिकायत

मीका की बातें सुनकर शो में मौजूद सभी लोग हंसने लगे। सिंगर ने आगे कहा कि डैनियल बहुत ही स्वीट हैं। उन्होंने मेरा जोरदार स्वागत किया और सुबह के 4 बजे पिज्जा बनाकर खिलाया। इसके साथ ही उन्होंने बहुत अच्छी कॉफी भी पिलाई, जो उन्हें आज तक याद है। वहीं कपिल ने बात करते-करते कहा कि वो बहुत वक्त बाद सनी से मिले हैं। इस पर सनी ने उनकी शिकायत कर दी। उन्होंने कहा कि मुझे पता है, आप मुझे कॉल नहीं करते। हाय भी नहीं बोलते, कुछ नहीं।

सनी के गाने पर हुआ था विवाद

सनी के गाने पर हुआ था विवाद

वैसे बहुत कम लोग ही जानते हैं कि मीका सिंह और कपिल शर्मा असल जिंदगी में पड़ोसी हैं। लॉकडाउन के दौरान वो एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे। वहीं सनी लियोनी भी पिछले काफी वक्त से चर्चा में हैं। पिछले साल के अंत में उनके एक गाने पर विवाद हो गया था। बाद में मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने सनी लियोनी समेत मेकर्स पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। जिसके बाद मेकर्स ने लिरिक्स और टाइटल बदल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+