बेटे करण की शादी में नजर आईं सनी देओल की पत्नी पूजा देओल, बारात में किया जमकर डांस, वीडियो हुआ वायरल
Sunny Deol Wife Pooja Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य से शादी की है। इस खुशी के मौके पर पूरा देओल परिवार एकसाथ नाचता-गाता दिखाई दिया था। यहां तक इस शादी समारोह में करण देओल के दादा धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ नजर आए थे। वहीं सनी देओल भी अपनी पत्नी पूजा देओल के साथ दिखाई दिए थे।
आपको बता दें कि सनी देओल की पत्नी पूजा देओल मीडिया और लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं। वह कैमरे के सामने बहुत कम ही नजर आती हैं। लेकिन अपने बड़े बेटे करण की शादी में मां पूजा देओल न सिर्फ तस्वीरें में नजर आईं बल्कि उन्होंने जमकर डांस भी किया।

शादी में नजर आईं पूजा देओल
गत 18 जून 2023 को करण देओल की शादी समारोह का आयोजन किया गया था। इस दिन पूजा देओल अपने पति सनी देओल के साथ बारात में जबरदस्त डांस करती नजर आई थीं। उनका ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि सनी देओल के साथ साथ पूजा देओल भी अपने बेटे करण देओल की शादी पर काफी खुश नजर आ रही थीं।
पूजा देओल ने पैपराजी के दिए पोज
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बड़े बेटे करण की शादी को लेकर सनी देओल और उनकी पत्नी पूजा काफी उत्साहित थे। शादी मके हर फंक्शन में सबकी नजरें करण की मां पूजा देओल को ही ढूंढ रही थीं और जैसे ही वह कैमरे के सामने आईं तो हर कोई हैरान हो गया था। दरअसल पूजा देओल न तो किसी पार्टी में शामिल होती हैं और न ही मीडिया के सामने आती हैं लेकिन बेटे की शादी पर उन्होंने पैपराजी को जमकर पोज दिए।
सनी देओल और पूजा देओल की ड्रेस
शादी वाले दिन पूजा देओल ग्रीन कलर के सूट में नजर आ रही थीं। पूजा देओल अपनी पारंपरिक एथनिक ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने पति सनी देओल के साथ ट्विनिंग कर कपड़े पहने थे। दोनों की जोड़ी बहुत ही कमाल की लग रही थी। पूजा देओल वैसे तो मीडिया से दूर ही रहती हैं, लेकिन बेटे करण की शादी में वह छाई हुई थीं। बारात का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पूजा देओल डांस करती नजर आ रही हैं।
पति सनी देओल संग किया डांस
वीडियो में देखा जा सकता है कि पूजा देओल अपने पति सनी देओल के साथ बैंड-बाजे पर खूब डांस कर रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सनी देओल के फैंस काफी खुश हो गए हैं। वहीं पूजा देओल बेटे करण देओल की रिसेप्शन पार्टी में भी काफी सुंदर लग रही थीं। इस दिन भी उन्होंने पूरे देओल परिवार के साथ पैपराजी को जमकर पोज दिए थे।
कौन हैं पूजा देओल
आपको बता दें कि सनी देओल की पत्नी पूजा देओल का असली नाम लिंडा है और वह मूल रूप से लंदन की रहने वाली हैं। सनी देओल के ससुर यानी पूजा के पिता कृष्ण देव महल भारतीय मूल के हैं। वहीं उनकी मां जून सारा महल, ब्रिटिश से ताल्लुक रखती हैं। सनी देओल से शादी के बाद पूजा ने अपना नाम बदल लिया था। पूजा देओल खुद को लाइमलाइट से दूर रखना ही पसंद करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications