अमीषा पटेल को ट्रोल करने वालों की सनी देओल ने लगाई क्लास, बोले-'हिम्मत है तो सामने आकर बोलें'

सनी देओल ने हाल ही में सोशल मीडिया के कल्चर के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने अमीषा पटेल को ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया।

Sunny Deol Supports Ameesha Patel: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। एक्टर की फिल्म को लेकर काफी बज बढ़ा हुआ है। ये फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में सनी देओल और अमीषा पटेल लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

अमीषा के सपोर्ट में उतरे सनी देओल
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल अक्सर अपने लुक्स और बयान की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। ऐसे में सनी देओल ने NDTV को दिए इंटरव्यू में सोशल मीडिया कल्चर के बारे में बात की साथ ही उन्होंने अमीषा पटेल को ट्रोल करने वालों की क्लास लगाई। सनी देओल का कहना है कि, ये सब सोशल मीडिया पर खाली लोग करते हैं।

Sunny Deol

एक्टर ने ट्रोलर्स की लगाई क्लास
सनी देओल ने इस बारे में बात करते हुए कहा, सोशल मीडिया पर इन ट्रोलर्स को किसी को जवाब नहीं देना इसलिए ये लोग कुछ भी लिख देते हैं। इनके पास कोई काम नहीं है। इसलिए इन प्लेटफॉर्म्स में होने वाली इस तरह की हरकतों से लोगों को फर्क नहीं पड़ना चाहिए। इसके साथ ही सनी देओल ने सोशल मीडिया को फेक बताया।

हिम्मत है तो सामने आकर बोलें
सनी देओल ने आगे कहा कि, "आपको पता है कि आप क्या हो और आपने क्या किया है। उन कमेंट्स को ही पढ़ना छोड़ देना चाहिए। जब मेरे बारे में ट्रोलिंग हो रही थी तो मैंने भी कमेंट बंद कर दिए। किसी की हिम्मत है तो सामने आकर बोलें। ये बेवकूफों की दुनिया में लोग एक दूसरे को बेवकूफ बनाते हैं।"

जल्द रिलीज होगी गदर 2
सनी देओल की फिल्म गदर 2 की बात करें तो, इस फिल्म का डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया। साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर एक प्रेम कथा ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब 22 साल बाद एक्टर एक बार फिर तारा सिंह बनकर स्क्रीन पर धमाल मचाने आ रहे हैं। फिलहाल फैंस फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+