एयरपोर्ट पर बड़े ही प्यार से संभाली सनी देओल ने मां की चुन्नी, फैंस हुए मुरीद, Video वायरल

मुंबई, 31 अगस्त। बॉलीवुड के सुपरस्टार और भाजपा सांसद सनी देओल इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, वजह है उनका एक वीडियो, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी मां प्रकाश कौर के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं, इस वीडियो में वो जिस तरह से अपनी मां की केयर करते दिखाई दे रहे हैं, उसे देखकर उनके फैंस उन पर लट्टू हुए जा रहे है और इसी वजह से सनी देओल इंटरनेट पर छाए हुए हैं।

Recommended Video

    एयरपोर्ट पर बड़े ही प्यार से संभाली सनी देओल ने मां की चुन्नी, फैंस हुए मुरीद, Video वायरल
    मां प्रकाश कौर के साथ नजर आए सनी देओल

    मां प्रकाश कौर के साथ नजर आए सनी देओल

    मालूम हो कि सोमवार सुबह सनी अपनी मां सग मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे। उनके साथ उनकी मां प्रकाश कौर थीं, जो कि ग्रे कलर के सलवार सूट, पहने हुई थीं। प्रकाश कौर आगे थीं और सनी उनके पीछे, इसी बीच प्रकाश कौर का दुप्पटा सरकता जा रहा था लेकिन उन्हें पता नहीं था, ऐसे में सनी बड़ी ही सावधानी से अपनी मां का दुपट्टा संभालते दिखाई दिए।

    'ऐसा बेटा हर किसी को मिले'

    'ऐसा बेटा हर किसी को मिले'

    सनी की इस केयर ने लोगों का दिल जीत लिया और वो सोशल मीडिया पर उनकी वाह-वाह करने लगे। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि 'सनी रीयल में भी हीरो ही हैं' तो किसी ने लिखा कि 'ऐसा बेटा हर किसी को मिले।'

    धर्मेंद्र की पहली पत्नी हैं प्रकाश कौर

    धर्मेंद्र की पहली पत्नी हैं प्रकाश कौर

    आपको बता दें कि आमतौर पर सनी की मां मीडिया से काफी दूर रहती हैं। प्रकाश कौर, धर्मेंद्र की पहली पत्नी हैं। एक्टर ने 1957 में प्रकाश कौर से शादी कि थी जब वह 19 साल की थी। सनी देओल उनके बड़े बेटे हैं लेकिन जब धर्मेंद्र की लाइफ में हेमा मालिनी ने कदम रखा और वो उनसे शादी करना चाहते थे, तब प्रकाश कौर ने साफ कह दिया था कि वह तलाक नहीं देंगी। इसलिए धर्मेंद्र को इस्लाम अपनाकर हेमामालिनी से शादी करनी पड़ी थी।

    प्रकाश कौर से धर्मेंद्र को चार बच्चे

    प्रकाश कौर ने एक बार स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'मैं भले ही ज्यादा शिक्षित नहीं और ना ही मैं बहुत सुंदर हूं लेकिन मेरे बच्चों की नजर में मैं दुनिया की बेस्ट महिला हूं।' मालूम हो कि प्रकाश कौर से धर्मेंद्र को चार बच्चे, सनी, बॉबी, विजेता और अजीता हैं। जबकि हेमामालिनी से धर्मेंद्र को दो बेटी ईशा और अहाना हैं।

    पूरा परिवार लाइमलाइट से काफी दूर रहता है

    पूरा परिवार लाइमलाइट से काफी दूर रहता है

    आम तौर पर सनी की मां और उनका पूरा परिवार लाइमलाइट से काफी दूर रहता है इसलिए ना तो प्रकाश कौर के बारे में कोई ज्यादा कुछ जानता हैं और ना ही किसी को सनी देओल की पत्नी पूजा देओल के बारे में कुछ पता है, क्योंकि ना तो ये किसी अवॉर्ड फंक्शन में दिखाई देते हैं और ना ही इवेंट में, यहां तक कि सनी जब चुनाव के दौरान चुनावी रैलियां कर रहे थे, तब भी उनका परिवार रैलियों में नजर नहीं आया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+