नेपोटिज्म पर सनी देओल के बेटे राजवीर देओल ने कह दी ये बड़ी बात, बोले- कोई गारंटी नहीं होती कि......
Rajveer Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इस समय अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' की सक्सेसको इन्जॉय कर रहे हैं और अपने छोटे बेटे राजवीर देओल की डेब्यू मूवी के रिलीज होने का इंतजार भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल जल्द ही फिल्म 'दोनों' से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं। पूरे देओल परिवार को इस मूवी के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच राजवीर देओल ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। इनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नेपोटिज्म पर राजवीर देओल का बयान
आपको बता दें कि सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल ने नेपोटिज्म जैसी बात पर जमकर रिएक्ट किया है। राजवीर ने कहा कि नेपोटिज्म की बहस ने उन्हें एक बेहतर एक्टर और इंसान बनने में मदद की है। उन्होंने ये भी बताया कि स्टारकिड होने पर इंडस्ट्री में क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

फिल्म 'दोनों' से करने वाले हैं बॉलीवुड में डेब्यू
जानकारी के अनुसार राजवीर देओल हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म 'दोनों' से पालोमा और राजवीर दोनों ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले हैं। इस फिल्म के निर्देशक बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या हैं।
राजवीर ने कहा- नेपोटिज्म की बहस के चलते मैं एक अच्छा इंसान बना
'नेपोटिज्म' की बहस पर राजवीर देओल ने कहा- मैं झूठ नहीं बोलूंगा कि मैंने इस टॉपिक पर कभी नहीं सोचा है। मुझे लगता है कि नेपोटिज्म की बहस ने मुझे एक बेहतर इंसान और एक्टर बनने के लिए हमेशा से ही प्रेरित किया है। स्टार किड होने का फायदा सिर्फ इतना है कि आप प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के साथ आसानी से एक मीटिंग शेड्यूल कर सकते हैं। हालांकि उसके बाद भी काम मिलने की कोई गारंटी नहीं होती है। राजवीर ने बताया कि फिल्म 'दोनों' में रोल मिलने से पहले उन्होंने तीन बार ऑडिशन दिए थे।।
'मैंने और पलोमा ने फिल्म के लिए खूब मेहनत की है'
राजवीर देओल ने आगे कहा- फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले हमने कई वर्कशॉप किए थे। मैंने और पलोमा ने अपनी केमिस्ट्री को स्क्रीन पर बेहतरीन तरीके से उभारने के लिए बहुत बहुत मेहनत की है। हमने पहले से काफी तैयारी की थी। शुरुआत में मेरे लिए ये सब बिल्कुल आसान नहीं था लेकिन मैं अपने काम को लेकर बहुत फोकस्ड था। पालोमा और मैं एक-दूसरे का बहुत सपोर्ट करते हैं और इसलिए हम सारा काम साथ में कर पाए।
5 अक्टूबर को रिलीज होगी ये फिल्म
आपको बता दें कि फिल्म 'दोनों' मॉर्डन रिश्तों की कहानी पर बनी एक बेहतरीन फिल्म है। इस फिल्म में पहली बार राजवीर देओल और पालोमा ठकेरिया की जोड़ी लोगों को नजर आने वाली है। वहीं अवनीश बड़जात्या की भी ये डायरेक्टोरियल डेब्यू मूवी है। ये फिल्म आगामी 5 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications