जैसे ही शूटिंग पर जाते थे धर्मेद्र, पीछे से सनी देओल की रिश्तेदार करते थे पिटाई, एक्टर ने कहा- 'सब ने मुझे...'

The Great Indian Kapil Show: हाल ही में सनी देओल और उनके छोटे भाई बॉबी देओल कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में शामिल हुए। इस दौरान दोनों ने अपने बचपन से लेकर करियर से जुड़े कई किस्से साझा किए। इस बीच सनी देओल ने खुलासा किया कि बचपन में उनके रिश्तेदार उनकी पिटाई करते थे।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में सनी देओल ने खुलासा किया कि बचपन में वह अपने छोटे भाई बॉबी देओल से भी ज्यादा पिटे हैं। जब उनके पिता धर्मेंद्र शूटिंग के लिए चले जाते थे तो पीछे से रिश्तेदार उनकी जमकर धुलाई करते थे। ये सुनकर कपिल शर्मा और ऑडियंस की हंसी छूट गई।

Dharmendra

कपिल शर्मा ने शो के दौरान बॉबी देओल से पूछा कि आप दोनों भी अब पिता हैं आपके बच्चे भी बड़े हो गए हैं। तो क्या धर्मेंद्र पाजी ज्यादा स्ट्रिक्ट थे या फिर आप लोग अपने बच्चों के लिए ज्यादा हो? तो बॉबी ने जवाब में कहा कि, 'मुझे लगता है कि भइजा अपने बच्चों के लिए ज्यादा स्ट्रिक्ट है।' तभी सनी देओल ने कहा कि, 'उस वक्त पापा भी काफी स्ट्रिक्ट थे। हालांकि उनका ज्यादातर समय शूटिंग में जाता था।'

सनी देओल ने ये भी बताया कि उनकी परवरिश एक ज्वाइंट परिवार में हुई है। इसलिए कई बार वह अपने रिश्तेदारों से भी पिटे हैं। एक्टर ने कहा, 'हम चाचा-चाचियों के साथ जॉइंट फैमिली में रहते थे, इसलिए हमारा उनसे ज्यादा मिलना-जुलना होता था। लेकिन कोई एक ऐसा नहीं है जिसने मुझ पर हाथ साफ न करा हो।' इसके बाद बॉबी कहते हैं कि, 'इसलिए भइया अब 100-200 लोगों को एकसाथ पीट सकते हैं क्योंकि वह खुद बहुत मार खाए हैं।'

वहीं सनी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, आखिरी बार वह फिल्म गदर 2 में नजर आए थे जो कि साल 2023 में रिलीज हुई थी। एक्टर की ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब जल्द ही वह अपनी अगली फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आएंगे। जिसमें प्रीति जिंटा भी लीड रोल में नजर आएंगी। फिलहाल एक्टर इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+