सनी देओल की 'जाट' है फैमिली जॉनर की फिल्म, खुद डिजाइन करेंगे अपने एक्शन सीक्वेंस!
'गदर2' के बाद सनी देओल का करियर एक बार फिर से रीवाइव हो गया है। उनके पास बॉलीवुड के साथ साउथ के भी प्रोजेक्ट हैं। फिलहाल उनकी अपकमिंग फिल्म ' जाट ' है। इस फिल्म के डायलॉग सौरभ गुप्ता लिख रहे हैं। इसके पहले उन्होंने रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल के डायलॉग लिख चुके हैं। उन्होंने इस फिल्म से जुड़े कुछ अहम पहलू शेयर किए हैं।
दैनिक भास्कर से बात करते हुए सौरभ ने कहा, फिल्म के टाइटल डायरेक्ट ने ही रखा है। सनी देओल सर जिस जगह से आते हैं, उसी को देखते हुए टाइटल जाट रखा गया है। फिल्म में रणदीप हुड्डा भी हैं। असल जिंदगी में वो जाट कम्युनिटी से वास्ता रखते हैं। लेकिन फिल्म में रणदीप की जगह सनी सर को जाट बताया गया है। फिल्म में फीमेल लीड संयमी खेर हैं। वहीं, मुक्काबाज वाले विनीत कुमार को भी अहम रोल मिला है।

फैमिली एक्शन है फिल्म का जॉनर
फिल्म के टीजर के बारे में बात करते हुए सौरभ ने कहा, जाट के टीजर में जो कुछ दिखाया गया, वह आइडिया डायरेक्टर और एक्शन डायरेक्टर का था। इसका एक्शन दो जुड़वां भाई राम-लक्ष्मण ने डिजाइन किया है। ये साउथ से हैं। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि ये दोनों सेट पर एक ही तरह की कपड़े पहन कर आते हैं। जैसे सेम टोपी और जूते शामिल हैं। इनके अलावा पीटर हाइन ने भी कई सीन के एक्शन सीक्वेंस कोरियोग्राफ किए हैं। पीटर ने कई बड़ी फिल्मों के एक्शन सीक्वेंस डिजाइन किए हैं। फिल्म जाट एक फैमिली एक्शन फिल्म है। लेकिन इसमें खून खराबा वाला एक्शन नहीं है।
अभी महज 40 दिन की शूटिंग हुई
संयमी के रोल के बारे में सौरभ ने कहा, फिल्म में संयमी भी एक्शन रोल में दिखाई देंगी। इसमें सनी सर और संयमी का कोई भी रोमांटिक एंगल नहीं है। फिल्म में संयमी का इंडिविजुअल रोल है। वहीं, सनी सर का किरादार आम इंसान का रहेगा। अभी फिल्म के कई एक्शन वाले सीक्वेंस शूट होने बाकी हैं। भले ही फिल्म का टीजर आ गया है, लेकिन अभी इसकी 30 से 40 दिन की ही शूटिंग हुई है। इस फिल्म में अपने एक्शन सीक्वेंस सनी देओल खुद डिजाइन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications